लिवर से संबंधित बीमारियों का खतरा
- फोटो : adobe stock images
गंभीर बीमारियों के पनपने का खतरा
दिल्ली स्थित अस्पताल में इंटरनल मेडिसिन के डॉक्टर विक्रमजीत सिंह कहते हैं, जब हम बिना डॉक्टरी सलाह के दवाएं लेते हैं, तो इससे रोग के लक्षण तो दब जाते हैं लेकिन असली बीमारी छिप जाती है। उदाहरण के लिए, अगर पेट दर्द हो और आपने कोई पेनकिलर खा ली, तो दर्द भले कुछ देर के लिए कम हो जाए लेकिन हो सकता है उसके पीछे अपेंडिक्स, गैस्ट्रिक अल्सर या लिवर की समस्या हो।
ऐसे मामलों में मरीज को लगता है कि दवा से फायदा हुआ है, लेकिन असल में बीमारी अंदर ही अंदर गंभीर होती जाती है। कई बार लोग देर से डॉक्टर तक पहुंचते हैं और तब तक बीमारी बढ़ चुकी होती है।