Symptoms and Prevention of Thyroid: थायरॉइड ग्रंथि हमारे शरीर में गर्दन के निचले हिस्से में स्थित एक छोटी तितली के आकार की ग्रंथि है। यह हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म, ऊर्जा और हार्मोन को नियंत्रित करने के लिए महत्वपूर्ण हार्मोन बनाती है। महिलाओं में मासिक धर्म, गर्भावस्था और रजोनिवृत्ति के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव अधिक होते हैं, जिससे उनमें थायरॉइड की समस्या, जैसे हाइपोथायरायडिज्म और हाइपरथायरायडिज्म,
अधिक देखने को मिलती है।
अक्सर महिलाएं अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे यह समस्या धीरे-धीरे गंभीर रूप ले लेती है। यही वजह है कि उन्हें कुछ विशेष सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। ऐसे में अक्सर कुछ महिलाएं ऐसी लापरवाही कर देती हैं जिससे उनमें थायरायड का जोखिम बढ़ जाता है। आइए इस लेख में जानते हैं महिलाओं को किस तरह की लापरवाहियों से बचना चाहिए।