सर्दी-खांसी और गले में खराश की समस्या काफी सामान्य है, मौसम में बदलाव या फिर एलर्जी की स्थिति में इस तरह का जोखिम काफी बढ़ जाता है। गले में होने वाली इस तरह की दिक्कतों के चलते कुछ भी खाने-पीने और यहां तक कि बोलने में भी दिक्कत होने लगती है। ज्यादातर मामलों में गले में खराश की दिक्कत को बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होने वाली समस्या के तौर पर जाना जाता है, ऐसे में एंटीबायोटिक्स लेकर इसे ठीक किया जा सकता है। पर हर छोटी-छोटी परेशानी के लिए दवाई खाना ठीक नहीं है। कुछ आसान से घरेलू और आयुर्वेदिक चिकित्सा के उपायों की मदद से भी इसमें लाभ पाया जा सकता है।
आयुर्वेद चिकित्सा में कई ऐसी प्रभावी औषधियों का जिक्र मिलता है जिनको प्रयोग में लाकर सर्दी-खांसी और गले में खराश से जल्द आराम पाया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इसके लिए किन उपायों को प्रयोग में लाना असरदार होता है?