लहसुन से होने वाले फायदे
- फोटो : freepik.com
लहसुन भी फायदेमंद
लहसुन में एलिसिन नामक यौगिक पाया जाता है, जो एंटीबैक्टीरियल गुणों के लिए जाना जाता है।
- अगर दांत दर्द की वजह बैक्टीरिया का शुरुआती संक्रमण है, तो लहसुन कुछ हद तक बैक्टीरिया की वृद्धि को कम करने में मदद कर सकता है।
- लहसुन की एक कली को हल्का कुचलकर दर्द वाले हिस्से पर रखने से आराम मिल सकता है।
ठंडी सिकाई से सूजन में आराम
अगर दांत दर्द के साथ चेहरे पर सूजन भी है, तो बाहर से ठंडी सिकाई करने से राहत मिल सकती है।
- बर्फ को कपड़े में लपेटकर गाल के बाहर की तरफ रखें।
- ठंडक रक्त वाहिकाओं को कुछ समय के लिए संकुचित करती है, जिससे सूजन और दर्द कम महसूस हो सकती है।
- हालांकि अगर दर्द संक्रमण के कारण है, तो केवल ठंडी सिकाई से आराम नहीं मिलता।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।