लिवर की बीमारी
- फोटो : Adobe Stock
लिवर की बीमारी तो नहीं?
लिवर की बीमारी में भी अक्सर लोगों को लंबे समय तक पेट फूलने जैसी समस्या होती रहती है। कई मामलों में पेट के भीतर तरल पदार्थ जमा हो जाता है जिसे जलोदर कहा जाता है। इसमें पेट का आकार धीरे-धीरे बढ़ जाता है और पेट भारी या तना हुआ महसूस हो सकता है।
लिवर की बीमारियों के कारण कुछ लोगों को पैरों में सूजन, पीलिया, कमजोरी और भूख में कमी जैसे अन्य लक्षण भी दिखाई दे सकते हैं। अगर पेट फूलने के साथ ऐसे दिक्कत भी हो रहे हैं तो समय रहते इसकी जांच करा लें।
डॉक्टर पवन कहते हैं, अगर पेट फूलने के साथ वजन भी कम हो रहा है, मल में खून आ रहा है या बार-बार उल्टी हो रही है तो समय रहते डॉक्टर से सलाह ले लें। बार-बार पेट फूलने की समस्या होने पर केवल घरेलू उपायों पर निर्भर न रहें। सही इलाज के लिए पहले कारण का पता लगाना जरूरी है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।