शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना आहार के माध्यम से हमें कई प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, पर क्या आप इसकी पूर्ति कर पा रहे हैं? अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि शरीर में विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। अक्सर हम सभी प्रोटीन्स और विटामिन्स की तो बात करते हैं, पर अन्य आवश्यक तत्वों पर चर्चा नहीं की जाती है।
मैग्नीशियम शरीर के लिए ऐसा ही एक अति आवश्यक तत्व है, जिसका हृदय स्वास्थ्य से लेकर मांसपेशियों को स्वस्थ रखने, अस्थमा और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से कम करने में बड़ा योगदान है।
क्या आप शरीर के लिए आवश्यक मैग्नीशियम की जरूरतों को पूरा कर पा रहे हैं? अगर नहीं तो सावधान हो जाइए, इसके कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी दुष्प्रभाव होने का खतरा हो सकता है। मैग्नीशियम की कमी होने की स्थिति कोहाइपोमैग्नेसीमिया भी कहा जाता है, इसके शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत पर दुष्प्रभाव होने का खतरा रहता है। आइए मैग्नीशियम की कमी के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में जानते हैं।