फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Laughter Therapy: मेंटल हेल्थ के लिए 'हंसी' क्यों है सबसे अच्छा इलाज? जानें 'लाफ्टर थेरेपी' के 4 अद्भुत फायदे

Tue, 17 Jun 2025 04:25 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खुलकर हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है, जिसमें हमारे मन और शरीर को स्वस्थ रखने की अद्भुत क्षमता है। अक्सर लोग अपने तनाव को कम करने के लिए लाफ्टर थेरेपी का सहारा लेते हैं, इसलिए आइए इस लेख में इसके 4 प्रमुख फायदों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हंसी - फोटो : Freepik
Laughter Therapy Benefits: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव, चिंता और अवसाद जैसी मानसिक समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं। इनसे समस्या से निजात पाने के लिए लोग अक्सर महंगे उपचारों और जटिल तकनीकों की तलाश करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक सबसे आसान, मुफ्त और प्राकृतिक उपाय आपकी मानसिक सेहत स्वस्थ्य रखने में अहम भूमिका निभा सकता है? जी हां, हम बात कर रहे हैं लाफ्टर थेरेपी की यानी खुलकर हंसने की।

हंसी एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है, जिसमें हमारे मन और शरीर को स्वस्थ्य रखने की अद्भुत क्षमता है। कई स्टडी में ऐसा देखने को मिलता है कि संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए खुलकर हंसने से न सिर्फ हमारा मन हल्का रहता है बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य में भी सकारात्मक बदलाव होते हैं। लाफ्टर थेरेपी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं, आइए इस लेख में कुछ प्रमुख स्वास्थ्य लाभों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
हंसी - फोटो : Freepik
तनाव और चिंता में कमी
खुलकर हंसी शरीर में एंडोर्फिन जैसे खुशी के हार्मोन को रिलीज करती है, जो तनाव और चिंता को कम करने में मदद करते हैं। जब हम हंसते हैं, तो कोर्टिसोल (तनाव हार्मोन) का स्तर घटता है। लाफ्टर थेरेपी सत्रों में लोग समूह में हंसने के व्यायाम करते हैं, जैसे हंसी योग, जो दिमाग को शांत करता है।
 
ये भी पढ़ें- Aruna Irani: दो बार स्तन कैंसर का शिकार हुई हैं अभिनेत्री अरुणा ईरानी, क्यों फिर से लौट आता है कैंसर? जानिए विस्तार से
विज्ञापन

3 of 5
रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार - फोटो : Adobe stock photos
रोग प्रतिरोधक क्षमता में सुधार
खुलकर हंसने न सिर्फ मन खुश रहता है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है। हंसने से शरीर में टी-सेल्स और एंटीबॉडीज का उत्पादन बढ़ता है, जो संक्रमण से लड़ने में मदद करते हैं। लाफ्टर थेरेपी नियमित रूप से करने वाले लोग सर्दी-जुकाम जैसी छोटी-मोटी बीमारियों से कम प्रभावित होते हैं।

ये भी पढ़ें- Covid-19: सही साबित हुई महामारी विशेषज्ञ की बात, कम होने लगे एक्टिव केस; पर अब भी इस बात का जरूर रखिए ध्यान

4 of 5
हंसी, - फोटो : Freepik
सामाजिक जुड़ाव
लाफ्टर थेरेपी अक्सर समूहों में की जाती है, जहां लोग एक-दूसरे के साथ हंसते और बातचीत करते हैं। यह सामाजिक जुड़ाव को बढ़ाता है और अकेलेपन की भावना को कम करता है। हंसी लोगों के बीच विश्वास और दोस्ती का सेतु बनाती है। परिवार या दोस्तों के साथ हंसने से रिश्ते मजबूत होते हैं, और यह अवसाद से जूझ रहे लोगों के लिए विशेष रूप से फायदेमंद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार - फोटो : Freepik.com
शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार
हंसी एक बेहतरीन व्यायाम है। यह रक्त संचार को बेहतर करता है, और मांसपेशियों को आराम देता है। हंसी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में भी मदद करती है। जो लोग पुरानी बीमारियों से जूझ रहे हैं उनके लिए लाफ्टर थेरेपी बहुत फायदेमंद हो सकता है। हंसने के लिए आप कॉमेडी शो देख सकते हैं या दोस्तों के साथ भी हंसी मजाक कर सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें