वॉल स्क्वाट व्यायाम के फायदे
- फोटो : Freepik.com
वॉल स्क्वाट का अभ्यास भी हो सकता है मददगार
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने के लिए एक्सरसाइज भी बेहद जरूरी है। हर हफ्ते कम से कम 150 मिनट तक मध्यम स्तर की शारीरिक गतिविधि करना सभी लोगों के लिए जरूरी है। डॉ फिलिपा बताती हैं, एक ऐसी एक्सरसाइज भी है, जिसे मैं अपने मरीजों को रोज करने की सलाह देती हूं, वह है वॉल स्क्वाट।
- इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले अपनी पीठ को दीवार से सटाकर सीधे खड़े हो जाएं। पैरों को दीवार से थोड़ा आगे की तरफ रखें।
- अब धीरे-धीरे अपने शरीर को नीचे की ओर खिसकाएं। इस तरह बैठने की स्थिति बनाएं, जैसे आप किसी ऐसी कुर्सी पर बैठे हों।
- घुटनों को मोड़ते हुए शरीर को नीचे लाएं। कोशिश करें कि आपकी जांघें जमीन के लगभग समानांतर आ जाएं। इसके बाद इसी स्थिति में रुकें और कुछ देर तक ऐसे ही रहें।
जब आप दीवार के सहारे बैठने जैसी स्थिति में रुकते हैं, तो आपकी जांघों की मांसपेशियां लगातार सिकुड़ी हुई रहती हैं। इससे उन मांसपेशियों तक खून पहुंचाने वाली धमनियों पर दबाव पड़ता है और कुछ समय के लिए खून का बहाव सीमित हो जाता है। जब आप दोबारा सीधे खड़े होते हैं, तो मांसपेशियों का दबाव हट जाता है और खून फिर से तेजी से बहने लगता है।
इस तरह बार-बार मांसपेशियों के सिकुड़ने और फिर ढीला पड़ने की प्रक्रिया से समय के साथ धमनियों की दीवारों की काम करने की क्षमता बेहतर हो सकती है। वे खून के बहाव में होने वाले बदलावों के प्रति बेहतर प्रतिक्रिया देने लगती हैं।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।