फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेहत की बात: प्रदूषण के दिनों में एन95 मास्क क्यों माना जाता है कारगर? जानिए ये सामान्य मास्क से कितना अलग

Tue, 17 Nov 2026 07:51 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

N95 Mask: एन95 मास्क हवा में मौजूद छोटे कणों को फिल्टर करने की क्षमता के कारण प्रदूषण के दौरान उपयोगी माना जाता है। यह कम से कम 95 प्रतिशत कणों को रोकता है। हालांकि, इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब मास्क चेहरे पर सही तरीके से फिट हो।
विज्ञापन
1 of 4
प्रदूषण में एन 95 मास्क का इस्तेमाल - फोटो : Amarujala.com/AI
सर्दियों की शुरुआत होते ही दिल्ली-एनसीआर सहित कई अन्य राज्यों में वायु प्रदूषण और स्मॉग का खतरा बढ़ जाता है। वायु प्रदूषण को अध्ययनों में सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक बताया गया है। विशेष तौर पर प्रदूषित हवा में मौजूद पीएम 2.5 और पीएम 10 जैसे सूक्ष्मकण सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर गंभीर खतरा बढ़ाने वाले हो सकते है। यही कारण है कि सभी लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह दी जाती है।

डॉक्टर कहते हैं, बढ़ते वायु प्रदूषण और हवा में मौजूद धूल, धुएं और हानिकारक कणों के बीच सेहत का ख्याल रखना बेहद जरूरी हो गया है। दिल्ली-एनसीआर जैसे शहरों में खराब एयर क्वालिटी के दौरान सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। ऐसे में लोग प्रदूषण से बचने के लिए मास्क का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या सभी मास्क प्रदूषण से बचाने में एक जैसे प्रभावी होते हैं?

प्रदूषण से बचाव के लिए किस तरह के मास्क का इस्तेमाल करना सुरक्षित है?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
सही मास्क का करें इस्तेमाल - फोटो : Amarujala.com/AI
एन95 मास्क को माना जाता है ज्यादा फायदेमंद

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, एन95 मास्क हवा में मौजूद बेहद छोटे कणों को फिल्टर करने वाला माना जाता है। यह सामान्य कपड़े या सर्जिकल मास्क की तुलना में ज्यादा प्रभावी सुरक्षा दे सकता है। हालांकि, इसका फायदा तभी मिलता है जब मास्क सही तरीके से पहना जाए और चेहरे पर अच्छी तरह फिट हो।

आइए समझते हैं कि एन95 मास्क की खासियत क्या है और यह सेहत के लिए क्यों उपयोगी है?
विज्ञापन

3 of 4
प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क - फोटो : Adobe Stock
95 प्रतिशत तक कणों को फिल्टर करने में मददगार

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि एन95 मास्क निर्धारित परीक्षण परिस्थितियों में हवा में मौजूद 0.3 माइक्रोन आकार के कणों का कम से कम 95 प्रतिशत फिल्टर कर सकता है। धूल-धुआं और कई तरह के एयरोसोल कणों को ये आसानी से फिल्टर करके शरीर में पहुंचने से रोक सकता है। ऐसे में प्रदूषण वाले दिनों में एन95 मास्क आपके लिए ज्यादा अच्छा विकल्प हो सकता है।
 
  • प्रदूषित हवा में मौजूद पीएम2.5 जैसे बारीक कण फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकते हैं।
  • पीएम2.5 कुछ परिस्थितियों में फेफड़ो से होते हुए हृदय, किडनी और ब्रेन तक पहुंच सकता है। 
  • अच्छी फिटिंग वाला एन95 मास्क इन कणों के सांस के साथ अंदर जाने की मात्रा कम कर देता है।
विज्ञापन

4 of 4
प्रदूषण से बचाव के लिए मास्क - फोटो : Adobe Stock
सामान्य मास्क से बेहतर सुरक्षा

कपड़े और सामान्य सर्जिकल मास्क की फिल्टर क्षमता और चेहरे पर फिटिंग अलग-अलग हो सकती है। एन95 को इस तरह बनाया जाता है कि यह चेहरे पर सील बनाकर हवा के अनफिल्टर्ड रास्तों को कम करे। अगर मास्क के किनारों से हवा अंदर जा रही है तो इसकी सुरक्षा कम हो सकती है। नाक की क्लिप दबाकर और चेहरे के आकार के अनुसार मास्क लगाना जरूरी है। 

ऐसे में सामान्य मास्क की तुलना में एन95 मास्क सेहत के लिए कई मामलों में बेहद लाभकारी हो सकता है।



--------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें