हृदय रोगों के मामले वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य के लिए गंभीर चिंता का कारण बने हुए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों का ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है उनमें हृदय से संबंधित समस्याओं का जोखिम अधिक होता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ना एक गंभीर समस्या है, ये खून के संचार को प्रभावित कर देता है, जिसके कारण हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है।
कोलेस्ट्रॉल वैसे तो शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है। ये वसायुक्त पदार्थ (लिपिड) होता है जो शरीर की हर कोशिकाओं में पाया जाता है। हार्मोन्स, विटामिन-डी के उत्पादन के साथ भोजन को पचाने में ये सहायक है। शरीर के लिए कोलेस्ट्रॉल जरूरी है, लेकिन इसकी अधिक मात्रा हृदय रोग और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।
क्या आपका भी कोलेस्ट्रॉल अक्सर बढ़ा हुआ रहता है? आइए इसे कंट्रोल रखने तरीके जानते हैं।