अच्छी नींद हमारी बेहतर सेहत के लिए बहुत आवश्यक है। शोधकर्ताओं ने पाया कि रोजाना रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद लेने वाले लोग अधिक क्रियाशील, मानसिक अलर्ट और स्वस्थ होते हैं। वहीं जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनमें थकान-कमजोरी से लेकर ब्लड प्रेशर-ब्लड शुगर और मानसिक स्वास्थ्य की भी गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों के लिए आवश्यक है कि आप ऐसे उपाय करते रहें जिससे निर्बाध नींद लेने में मदद मिल सके।
नींद न पूरी होने या अनिद्रा की समस्या के कई कारण हो सकते हैं, यह अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं के परिणामस्वरूप भी हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने इस समस्या को दूर करने के लिए एक कारगर उपाय के बारे में बताया है जो नींद विकारों से आराम दिलाने में काफी कारगर पाई गई है।
आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।