फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: त्योहार के सीजन में क्यों बढ़ने लगता है वजन, वेट लॉस के लिए बेहद कारगर हैं ये टिप्स

Wed, 22 Oct 2025 03:41 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

त्योहारों के बाद अक्सर लोगों का वजन बढ़ने लगते हैं। दिवाली बीत चुकी है, आज भाईदूज है और अभी भी छठ बाकी है। ऐसे में इन त्योहारों में लोगों का वजन बढ़ने लगता है। आइए इस लेख में त्योहारों में वजन कम करने के कुछ टिप्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली के बाद कैसे करें वेट लॉस? - फोटो : Freepik
How to lose weight After Diwali 2025: त्योहार में ढ़ेर सारे लजीज पकवान बनते हैं, कई तरह की मिठाइया होती हैं और तले-भुने भोजन भी होते हैं। अक्सर यह देखा जाता है कि त्योहारों में जानें-अनजाने में हमारा वजन तेजी से बढ़ जाता है, जिससे बाद में पछतावा होता है। वजन बढ़ने का मुख्य कारण हमारी जीवनशैली और खान-पान की आदतों में आया बड़ा बदलाव होता है। मिठाइयों में शुगर और अनहेल्दी फैट की अत्यधिक मात्रा, तले हुए स्नैक्स (जैसे पकोड़े, कचौरी) और लजीज पकवान का बेहिसाब सेवन हमारी कैलोरी इनटेक को कई गुना बढ़ा देता है। 

इसके अलावा मेहमानों की आवाजाही की वजह से देर रात तक जागने से हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है, जिससे शरीर का हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है। साथ ही भींड़ और जल्दबाजी की वजह से खाने का समय अनियमित हो जाता है। कुछ लोग तो इस दौरान मुख्य भोजन को छोड़कर सिर्फ स्नैक्स पर निर्भर रहने लगते हैं। यही कुछ कारक हैं जो हमारे मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देते हैं, जिससे शरीर फैट को स्टोर करने लगता है। इसलिए आइए इस लेख में कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं जो आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
समय पर भोजन करें
त्योहारों में अक्सर हम समय पर भोजन नहीं करते। अनियमित मील टाइमिंग और भोजन को स्किप करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। मिठाई खाने से अचानक ब्लड शुगर स्पाइक होता है, जिससे शरीर में फैट जमा होना शुरू हो जाता है। डीहाइड्रेशन भी एक बड़ी समस्या है, क्योंकि पानी कम पीने से पाचन खराब होता है और ब्लोटिंग की समस्या बढ़ जाती है। इसलिए हर दिन एक समय पर भोजन करें।

ये भी पढ़ें- Health Tips: तला-भुना और लजीज पकवान खाने के बाद जरूर पी लें ये ड्रिंक, नहीं होगी पाचन संबंधी परेशानियां
विज्ञापन

3 of 5
पर्याप्त पानी पीएं - फोटो : Freepik.com
वेट लॉस के लिए बहुत जरूरी है पानी पीना
त्योहारों के बाद वजन नियंत्रित रखने के लिए सबसे अच्छी चीज है हाइड्रेशन, इसलिए दिनभर में पर्याप्त पानी पीएं। पूरे एक दिन में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिएं। पानी शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है और पेट को भरा हुआ महसूस कराता है, जिससे आप ओवरईटिंग से बचते हैं। आप बॉडी डिटॉक्स के लिए नींबू पानी या हर्बल टी का सेवन भी कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या आपको भी आते हैं रोज डरावने सपने? कहीं ये इन बीमारियों का संकेत तो नहीं
 

4 of 5
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
फाइबर का बढ़ाएं
वजन घटाने के लिए अगले कुछ हफ्तों के लिए अपनी डाइट से एक्स्ट्रा शुगर और मैदा से बनी चीजों से परहेज करें। मीठा खाने की इच्छा होने पर ताजे फल या गुड़ से बनी चीजें खाएं। अपनी डाइट में फाइबर और प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ (जैसे दालें, सलाद, ओट्स) शामिल करें। ये पाचन में सुधार करते हैं और आपको लंबे समय तक ऊर्जावान बनाए रखते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sleep - फोटो : adobe stock
पर्याप्त नींद है जरूरी
बढ़े हुए वजन को कम करने के लिए अपने फिटनेस रूटीन को फिर से शुरू करें। रोजाना 30 मिनट की वॉक, जॉगिंग या योग करें। साथ ही शरीर को हील करने का मौका दें। हर रात 7 से 8 घंटे की अच्छी नींद लेना शुरू करें, क्योंकि पर्याप्त नींद न लेने से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जो वजन घटाने की प्रक्रिया को बाधित करता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें