How to lose weight After Diwali 2025: त्योहार में ढ़ेर सारे लजीज पकवान बनते हैं, कई तरह की मिठाइया होती हैं और तले-भुने भोजन भी होते हैं। अक्सर यह देखा जाता है कि त्योहारों में जानें-अनजाने में हमारा वजन तेजी से बढ़ जाता है, जिससे बाद में पछतावा होता है। वजन बढ़ने का मुख्य कारण हमारी जीवनशैली और खान-पान की आदतों में आया बड़ा बदलाव होता है। मिठाइयों में शुगर और अनहेल्दी फैट की अत्यधिक मात्रा, तले हुए स्नैक्स (जैसे पकोड़े, कचौरी) और लजीज पकवान का बेहिसाब सेवन हमारी कैलोरी इनटेक को कई गुना बढ़ा देता है।
इसके अलावा मेहमानों की आवाजाही की वजह से देर रात तक जागने से हमारी नींद पूरी नहीं हो पाती है, जिससे शरीर का हार्मोनल संतुलन बिगड़ जाता है। साथ ही भींड़ और जल्दबाजी की वजह से खाने का समय अनियमित हो जाता है। कुछ लोग तो इस दौरान मुख्य भोजन को छोड़कर सिर्फ स्नैक्स पर निर्भर रहने लगते हैं। यही कुछ कारक हैं जो हमारे मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देते हैं, जिससे शरीर फैट को स्टोर करने लगता है। इसलिए आइए इस लेख में कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं जो आपके वजन को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।