फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Back Pain: आखिर रीढ़ की हड्डी में दर्द क्यों होता है? जानें कारण और लक्षण

Sun, 11 May 2025 10:31 AM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कमर दर्द या रीढ़ की हड्डी में दर्द एक आम समस्या बन गई है। यह दर्द न केवल बुजुर्गों बल्कि युवाओं और मध्यम आयु वर्ग के लोगों को भी परेशान कर रहा है। आइए इस लेख में इसके लक्षण और कारण के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
कमर दर्द - फोटो : Freepik.com
कमर दर्द या पीठ दर्द एक ऐसी समस्या है जिससे दुनिया भर में बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हैं। यह किसी भी उम्र के लोगों को हो सकता है, लेकिन अक्सर 30-50 वर्ष की आयु के वयस्कों में अधिक देखने को मिलता है। रीढ़ की हड्डी से जुड़ा दर्द बेहद कष्टदायक हो सकता है जिससे व्यक्ति को दैनिक गतिविधियों में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

रीढ़ की हड्डी का दर्द कई अलग-अलग कारणों से हो सकता है। इसके लक्षणों को सही समय पर पहचानना आवश्यक है ताकि उचित इलाज किया जा सके। आइए इस लेख में रीढ़ की हड्डी में दर्द के मुख्य कारणों, इसके लक्षणों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कमर दर्द - फोटो : Freepik.com
रीढ़ की हड्डी में दर्द के मुख्य कारण-
  • रीढ़ की हड्डी का दर्द अक्सर रीढ़ की संरचनाओं, जैसे मांसपेशियों, हड्डियों और नसों में समस्या के कारण होता है। रीढ़ के आसपास की मांसपेशियों या लिगामेंट्स में अचानक खिंचाव या मोच आना कमर दर्द का सबसे आम कारण है।
  • बहुत देर तक गलत तरीके से बैठे रहने, खड़े होने या चलने से रीढ़ पर अनावश्यक दबाव पड़ता है, जिससे समय के साथ दर्द शुरू हो सकता है।
  • गलत पोजीशन में सोना, जैसे पेट के बल सोना, रीढ़ की हड्डी के अलाइनमेंट को बिगाड़ सकता है और सुबह उठने पर दर्द का कारण बन सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कमर दर्द - फोटो : Freepik.com
  • ऊंची हील्स वाले जूते या गलत आकार के जूते पहनने से शरीर का संतुलन बिगड़ता है और रीढ़ पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे रीढ़ की हड्डी में दर्द हो सकता है।
  • रीढ़ की हड्डी का दर्द गलत तरीके से झुकने, भारी सामान उठाने, या अचानक गलत मूवमेंट करने से भी हो सकता है।
  • साइटिका एक ऐसी स्थिति है जहां साइटिक नस पर दबाव पड़ने से पीठ के निचले हिस्से से लेकर पैर तक तेज दर्द होता है।


ये भी पढ़ें-  Sleeping Problem: रात में बार-बार खुल जाती है आपकी भी नींद, जानिए क्या है कारण और उपाय?

4 of 5
कमर दर्द से परेशान - फोटो : Freepik.com
रीढ़ की हड्डी में दर्द के शुरुआती लक्षण
रीढ़ की हड्डी में दर्द के शुरुआती लक्षणों को पहचानना महत्वपूर्ण है ताकि समस्या बढ़ने से पहले उसका समाधान किया जा सके। मुख्य लक्षणों में शामिल हैं-
  • पीठ के निचले हिस्से में लगातार या रुक-रुक कर दर्द होना।
  • मांसपेशियों में ऐंठन या खिंचाव महसूस होना।
  • पीठ में जकड़न, खासकर सुबह उठने पर या लंबे समय तक बैठे रहने के बाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कमर दर्द से पैरों में दर्द होना - फोटो : freepik.com
  • झुकने, सीधे खड़े होने या किसी विशिष्ट स्थिति में दर्द का बढ़ना।
  • कुछ लोगों में रात के समय या बिस्तर पर लेटने पर दर्द का अत्यधिक महसूस होना।
  • गंभीर मामलों में दर्द का नितंबों या पैरों तक फैलना।

अगर आपको भी इनमें से कोई भी लक्षण दिख रहा है तो आपको डॉक्टर से इसके बारे में सलाह लेनी चाहिए।


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें