योग-व्यायाम जरूरी
- फोटो : Adobe Stock
वेट लॉस के लिए करिए ये उपाय
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सर्दियों में वजन बढ़ना आम बात है, लेकिन सही दिनचर्या और खानपान अपनाकर इसे कंट्रोल किया जा सकता है। नियमित व्यायाम, हेल्दी डाइट, पानी का सही सेवन और एक्टिव लाइफस्टाइल अपनाकर आप फिर से फिट और हेल्दी हो सकते हैं। वेट लॉस के लिए इन छह बातों पर विशेष ध्यान दें।
- प्रोटीन युक्त आहार (दाल, पनीर, अंडे, मेवे) लें। हरी सब्जियां और फाइबर युक्त चीजें खाएं।
- दिनभर पर्याप्त मात्रा में गुनगुना पानी पिएं ताकि मेटाबॉलिज्म सही बना रहे और शरीर से विषैले तत्व निकलते रहें।
- तेज टहलने, दौड़ना, साइकिलिंग आदि से वजन कम होता है। शरीर में लचीलापन लाने के लिए योग और स्ट्रेचिंग करें।
- सुबह या दोपहर की हल्की धूप लें ताकि विटामिन-डी की कमी न हो और मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहे।
- ग्रीन टी, अदरक-शहद वाली चाय या दालचीनी-टी पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है।
- 7-8 घंटे की अच्छी नींद लेने से मेटाबॉलिज्म सही रहता है और वजन नियंत्रित रहता है।
----------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।