नर्वस सिस्टम और गर्मी की समस्या
- फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
वाशिंगटन, डीसी में क्लिनिकल न्यूरोसाइकोलॉजिस्ट माइकल लिंच कहते हैं, यदि आप तनावग्रस्त हैं, तो आपका ऑटोनोमिक नर्वस सिस्टम सक्रिय हो जाता है, जिससे रक्त आपके शरीर के मुख्य अंगों की ओर तेजी से बढ़ने लग जाता है, इससे आपको गर्म महसूस हो सकता है। इसके अलावा मसालेदार भोजन, कैफीन और अल्कोहल भी हमारे हृदय गति को बढ़ा सकते हैं, जिससे हमें अधिक गर्मी और पसीना आता है।
हमारे शरीर का आकार यानी शेप और साइज भी इसके लिए जिम्मेदार है कि हम तापमान का अनुभव कैसे करते हैं? कुछ अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं के कारण भी ऐसा हो सकता है।