कोविड वैक्सीनेशन
- फोटो : Istock
वैक्सीन कवरेज में अंतर
महामारी विशेषज्ञ बताते हैं, कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए तीसरा कारण वैक्सीन कवरेज की उम्र को माना जा रहा है। सीडीसी के आंकड़ों के अनुसार सितंबर 2023 के बाद से केवल 22.6% वयस्कों ने कोविड-19 वैक्सीन ली है। डेटा से यह भी पता चलता है कि टीकाकरण कवरेज उम्र के हिसाब से बढ़ा है, 75 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों का इस दौरान टीकाकरण अधिक हुआ है। लिहाजा बुजुर्गों में तो कोरोना के प्रति सुरक्षा प्रणाली देखी जा रही है पर युवाओं में प्रतिरक्षा की कमी है। कोरोना की हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नए वैरिएंट्स से सबसे ज्यादा शिकार युवा आबादी ही देखी जा रही है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।