शरीर के लिए पर्याप्त पोषण और ऊर्जा देने के साथ कई प्रकार की बीमारियों के इलाज के रूप में पपीता खाने की सलाह दी जाती है। डाइट्री फाइबर, विटामिन और खनिजों से भरपूर, पपीता में कई ऐसे यौगिक पाए जाते हैं जो शरीर को कई गंभीर बीमारियों के खतरे से सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि हृदय रोग, मधुमेह, कैंसर और लो ब्लड प्रेशर के खतरे को कम करने के लिए पपीता का नियमित रूप से सेवन करना लाभदायक हो सकता है। यह आपके वजन को भी नियंत्रित रखने में काफी सहायक हो सकता है। पर क्या आपको पता है कि पपीते का सेवन कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है?
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वैसे तो पपीता खाना सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है, हालांकि कुछ स्थितियों में इसके सेवन के दुष्परिणाम भी देखने को मिल सकते हैं। ऐसे लोगों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता होती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते है कि किन लोगों को पपीता खाने से बचना चाहिए?