फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WHO Guidelines: ऑफिस, स्कूल-कॉलेज या कार्यस्थल पर कोरोनावायरस को फैलने से कैसे रोकें?

Fri, 06 Mar 2020 12:00 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
WHO Advisory about Corona Virus - फोटो : Amar Ujala
चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोनावायरस अबतक दुनियाभर के कई देशों में लोगों को अपने चपेट में ले चुकी है। इससे अबतक 3100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 75 से ज्यादा देशों में 91 हजार से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से देश में भी कोरोनावायरस संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीच कोरोनावायरस को लेकर भ्रामक तथ्य, अफवाहें और डर भी फैल रहा है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है, बस जरूरी है कि घर से लेकर ऑफिस या कार्यस्थल तक आप सावधानियां बरतें।
विज्ञापन

2 of 9
मास्क का प्रयोग वायरस संक्रमण से बचाता है - फोटो : PTI
कोरोनावायरस की गंभीरता को देखते हुए बेहद जरूरी है कि आप अपने घर के साथ-साथ ऑफिस, स्कूल-कॉलेज या कार्यस्थल पर भी साफ-सफाई और हाइजीन का ध्यान रखें। कारण कि घर के अलावा यही वो जगह है, जहां आप लगभग 8-9 घंटे का वक्त बिताते हैं। ऑफिस में लाग ज्यादा होते हैं, हर कोई अलग माहौल से आ रहा होता है तो ऐसे में संक्रमण फैलने का खतरा ज्यादा होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO), अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल प्रिवेंशन(CDC) और देश के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय समेत कई स्वास्थ्य संगठनों ने बचाव को लेेकर दिशानिर्देश जारी किए हैं। 
विज्ञापन

3 of 9
Cleaning services - फोटो : Social media
कार्यस्थल पर नियमित साफ-सफाई
आप अपने कार्यस्थल पर जहां भी काम कर रहे हों, उसके आसपास और परिसर में साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें। जिस डेस्क पर आप काम कर रहे हों, कंप्यूटर, बेसिक फोन और अन्य उपकरण पूरी तरह से साफ और हाइजीनिक हो। इन्हें कीटाणुनाशक स्प्रे से साफ कर लिया करें। कारण कि किसी सहकर्मी के खांसने या छींकने से इन उपकरणों पर वायरस फैल सकते हैं और आपके संक्रमित होने का खतरा रहता है। 

4 of 9
Hand wash - फोटो : Social media
हैंडवाश करते रहें
अपने कार्यस्थल पर आप एक नियमित अंतराल पर अपने हाथ साफ करते रहें। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि संक्रमण से बचाव के लिए दिनभर में पांच बार हाथ धोना जरूरी है। हाथ को साफ बहते हुए ठंडे या गर्म पानी में धोएं। साबुन पर्सनल हो या फिर लिक्विड हैंडवाश हो तो ज्यादा बेहतर है। 20 सेकंड तक दोनों हाथों को अच्छे से रंगड़कर साफ करें। साफ रूमाल, तौलिए से हाथ को अच्छे से पोछ लें या एयर ड्रायर से हाथ को सुखा लें। 
विज्ञापन

5 of 9
face - फोटो : pixa
सैनिटाइजर पास रखें, चेहरा न छुएं
बार-बार हैंडवाश के लिए वाशरूम जाना संभव न हो तो आप अपने पास हैंड सैनिटाइजर रख सकते हैं। आप खुद से तय करें कि किस काम के बाद आपको अपने हाथ साफ करने चाहिए। काम करते वक्त आप कोशिश करें कि हाथों से अपने चेहरे को न छुएं। यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साउथ वेल्स के अध्ययन के मुताबिक एक व्यक्ति एक घंटे में 23 बार अपना चेहरा छूता है। इसलिए चिकित्सक लोगों को आंख, नाक और चेहरा छूने से मना कर रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 9
mobile screen cleaning
डिस्पोजेबल वाइप्स यूज करें
अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल प्रिवेंशन(CDC) के मुताबिक कार्यस्थल में कर्मियों को ऑफिसेज डिस्पोजेबल वाइप्स(पोछने के लिए) दिया जाना चाहिए। ऐसा इसलिए कि दरवाजों के हैंडिल, लिफ्ट के बटन, डेस्क, टीवी या एसी के रिमोट वगैरह छूने से पहले उसे वाइप्स से पोछ कर साफ कर लें। आप अपने स्मार्टफोन की स्क्रीन भी साफ करते रहें। ऐसा करने से भी वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन

7 of 9
हैदराबाद में मास्क पहने युवतियां(File photo) - फोटो : PTI
मास्क का उपयोग
कार्यस्थल पर कर्मियों को अच्छी क्वालिटी का फेस मास्क दिया जाना चाहिए। खासकर सर्दी-जुकाम या खांसी से पीड़ित कर्मियों को इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए। जरूरी नहीं कि ऐसे व्यक्ति कोरोनावायरस से ही पीड़ित हों। बदलते मौसम की वजह से यह वायरल फ्लू भी हो सकता है, लेकिन सावधानियां बरतने में ही बचाव है। वाशरूम में, कैंटीन में और अन्य जगह टीशू पेपर मौजूद होने चाहिए।  

8 of 9
कोरोनावायरस ,जानिए क्या है सच - फोटो : Amar Ujala
पोस्टर, बैनर या संदेशों के जरिए जागरूक करें
ऑफिस, स्कूल, कॉलेज या किसी भी कार्यस्थल पर लोगों के लिए जागरूकता सबसे जरूरी है। ऐसे में पोस्टर, बैनर या सूचना पट्ट पर संदेशों के जरिए कर्मियों को साफ-सफाई और हाइजीन मेंटेन रखने के लिए जागरूक करना चाहिए। खासकर हाथों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप हाथ साफ रखते हैं तो कोरोनावायरस ही नहीं बल्कि वायरल बीमारियां फैलाने वाले किसी भी वायरस को रोका जा सकता है।
विज्ञापन

9 of 9
work from home
तबीयत खराब हो तो घर से ही काम करें
दिल्ली-एनसीआर या देश के अन्य हिस्सों में कुछ कंपनियों के कर्मियों को कोरोनावायरस का संक्रमण होने के मामले सामने आए हैं। कुछ कंपनियों ने उन्हें घर से ही काम करने(Work From Home) की सुविधा दी है। आपके किसी सहकर्मी में कोरोना के लक्षण दिखें तो उन्हें घर पर ही आराम करना चाहिए। सबसे जरूरी कि बिना देर किए डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने पर जरूरी इलाज कराएं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें