फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: कम उम्र में ही क्यों सफेद होने लग जाते हैं बाल? आइए जानते हैं इसकी असली वजह

Mon, 05 Jun 2023 04:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बालों के सफेद होने के कारण - फोटो : getty images
बालों की समस्या काफी तेजी से लगभग हर उम्र के लोगों में बढ़ती हुई देखी जा रही है। बालों के टूटने-झड़ने से लेकर इसके समय से पहले सफेद होने की दिक्कतें काफी सामान्य हैं, पर क्या आप इसकी वजह जानते हैं? स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, प्रदूषण, आहार में गड़बड़ी और तनाव जैसी स्थितियां बालों को नकारात्मक रूप से प्रभावित कर रही हैं।

आमतौर पर 50 की उम्र के बाद बाल सफेद होने लग जाते हैं, पर कुछ लोगों में यह समस्या 20-30 या इससे पहले की उम्र में भी हो सकती है। इसके कारणों को समझना बहुत आवश्यक है।

डॉक्टर कहते हैं, उम्र बढ़ने के साथ सामान्य तौर पर बालों के रोम छिद्र में रंग का उत्पादन कम होने लग जाता है, जिससे इस तरह की दिक्कत होती है। पर यह किस कारण से होती है और इससे बचाव कैसे कर सकते हैं, आइए जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
बालों का सफेद होना - फोटो : istock
बालों के रंग के पीछे का साइंस समझिए

आपके बालों के रोम में वर्णक यानी रंगों का उत्पादन करने वाली कोशिकाएं होती हैं जो मेलेनिन नामक एक रसायन बनाती हैं जो आपके बालों को काला रंग देता है। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, ये कोशिकाएं मरने लगती हैं। मेलेनिन की कमी के कारण नए बालों की समस्याएं शुरू हो जाती हैं, विशेषकर बाल ग्रे या सफेद रंग के होने लग जाते हैं।

ध्यान रहे, एक बार जब कोई भी फॉलिकल मेलेनिन का उत्पादन बंद कर देता है तो इसके दोबारा शुरू होने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
बालों की समस्याएं - फोटो : istock
कम उम्र में होने वाली समस्या

उम्र के साथ बालों के सफेद होने की प्रक्रिया सामान्य है पर आखिर कम आयु में ही यह दिक्कत क्यों होने लगती है? इसके लिए विशेषज्ञ कई कारणों को जिम्मेदार पाते हैं जैसे- अधिक तनाव लेना या फिर कोई अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या।

शोध बताते हैं, यह काफी हद तक आपके जीन पर भी निर्भर करता है जो तय करते हैं कि बाल कब सफेद होंगे। अगर आपके माता-पिता में से किसी के भी 30 साल की उम्र में बाल सफेद हो गए थे, तो इस बात की आशंका है कि आपके भी बाल जल्दी सफेद हो सकते हैं।

4 of 5
विटामिन बी12 की कमी - फोटो : iStock
इन कारणों के बारे में भी जानिए

आनुवांशिकता के साथ कुछ और कारक भी हो सकते हैं जो समय से पहले आपके बालों के रंग को गायब कर देते हैं।
  • विटामिन बी 12 की कमी।
  • न्यूरोफाइब्रोमैटोसिस- आनुवांशिकता में मिली बीमारियां जो नसों, हड्डियों और त्वचा को प्रभावित करती हैं।
  • विटिलिगो की समस्या- इस स्थिति के कारण मेलानोसाइट्स (बालों के रोम के आधार पर कोशिकाएं जो रंग पैदा करती हैं) आपना रंग खो देती हैं।
  • एलोपीसिया एसरिटी की समस्या बालों के झड़ने से संबंधित है, पर इसके कारण भी आपके बाल सफेद हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वस्थ आहार का सेवन सभी के लिए आवश्यक - फोटो : Pixabay
बालों को सफेद होने से कैसे रोकें?

डॉक्टर कहते हैं, समय से पहले बालों को सफेद होने से रोकने के लिए कुछ प्रयास किए जा सकते हैं, हालांकि आनुवांशिकता के जोखिम में इसे कम नहीं किया जा सकता।
  • एंटीऑक्सीडेंट वाली चीजें अधिक खाएं। सब्जियों और फलों में बहुत सारे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं जो बालों को सफ़ेद होने से रोकने में सहायक हैं।
  • धूम्रपान न करें।
  • आहार से पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स लें। आपके बालों को स्वस्थ रखने के लिए विटामि बी-12 आवश्यक है।
  • पर्याप्त खनिज प्राप्त करें- बालों के विकास और कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मिनरल्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें