जरूर करें व्यायाम
- फोटो : iStock
अध्ययन में क्या पता चला?
अध्ययन के लिए, टाइप-2 डायबिटीज वाले 2,400 से अधिक लोगों को अपनी कमर पर एक उपकरण पहनने को कहा गया जो शारीरिक गतिविधि पर नज़र रखता था। जिन लोगों ने दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच में व्यायाम किया, ऐसे लोगों में एक वर्ष में ब्लड शुगर के स्तर में अधिक सुधार दिखा। इतना ही नहीं, जो लोग दोपहर में व्यायाम करते थे, उनमें अब ग्लूकोज कम करने वाली मधुमेह की दवाओं की आवश्यकता भी कम हो गई।
शोधकर्ताओं ने बताया कि इस अध्ययन में किसी विशेष प्रकार के व्यायाम को लेकर जांच नहीं की गई, प्रतिभागियों ने अपने मन से वर्कआउट किया था।