फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैपी खरीदते समय रखेंगी इन बातों का ध्यान तो बच्चे की त्वचा पर नहीं पड़ेंगे रैशेज़

Mon, 07 Oct 2019 03:21 PM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : pixa
अभिभावक अपने छोटे बच्चों को नैपी या डायपर इसीलिए पहनाते हैं कि जब वो कभी बाहर जाएं तो बच्चे को होने वाली मल-मूत्र से कोई दिक्कत न हों। कई बार लोग घर में भी बच्चों को डायपर पहना देते हैं। दिनभर नैपी पहने रहने की वजह से बच्चों को इससे रैशेज या त्वचा में तकलीफ होने लगती है। इसलिए जब भी बच्चों के लिए डायपर खरीदें तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें।
 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pixa
डायपर खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
नैपी का कपड़ा मुलायम हो ताकि बच्चों की त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान न पहुंचे। कोशिश करें की नैपी लिनेन या कॉटन के कपड़े की हो। नैपी के मल-मूत्र सोखने की क्षमता अधिक व अच्छी होनी चाहिए। साथ ही उसमें गीलापन दिखाने के लिए  वेटनेस इंडिकेटर हो। जिसमें नैपी पर एक रंगीन रेखा होती है, जो पीले से नीली हो जाती है, तो इसका अर्थ होता है कि नैपी गीला हो गया है और इसे बदलने की जरूरत है।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : pixa
अगर रैशेज हो जाए तो क्या करें
अगर किसी बच्चे को ज्यादा डायपर पहनाने से त्वचा पर रैशेज हो जाते हैं और पैर और जांघों की त्वचा लाल पड़ जाती है तो तुरंत ही उस जगह पर ऐलोवेरा जेल लगाएं। साथ ही कुछ समय बच्चे को बिना नैपी के रहने दें और रैशेज वाली जगह पर बेबी क्रीम लगाएं।

4 of 5
- फोटो : pixa
क्यों पड़ जाते हैं रैशेज बच्चों को
ऐसा डायपर को लगातार पहनाने, त्वचा के रूखी हो जाने, नैपी के ठीक से न धोने या फिर साबुन के नैपी पर लगे रह जाने के कारण होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
बच्चों को रैशेज न पड़े इसके लिए कुछ टिप्स
बच्चे को गुनगुने व माइल्ड साबुन से नहलाएं। बच्चे को कॉटन के मुलायम तौलिये से साफ कर ही कपड़े व नैपी पहनाएं। गीले व गंदे नैपी को तुरंत ही साफ करें। रात में एक बार नैपी जरुर बदलें। दिन में 8 घंटे बच्चे को बिना नैपी के जरुर रहने दें, इससे उनकी त्वचा को हवा लग सकेगी। बच्चों के लिए हमेशा एयर टाइट प्लास्टिक कवर वाले नैपी ही इस्तेमाल करें। हर तीन से चार या ज्यादा से ज्यादा 6 घंटे बाद नैपी को जरूर बदल दें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें