शरीर को स्वस्थ रखने के लिए खान-पान को लेकर सभी लोगों को खास सावधानी बरतते रहना चाहिए। हम जो कुछ भी खाते-पीते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ उन चीजों के सेवन पर ज्यादा ध्यान देने की सलाह देते हैं जिनसे शरीर को आवश्यक पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके। विटामिन्स, प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों की कमी से सिर्फ शरीर में कमजोर या खून की कमी ही नहीं होती है, इसका हमारी लिवर की सेहत पर भी नकारात्मक असर हो सकता है।
लिवर शरीर का एक बेहद जरूरी अंग है। ये खाने को पचाने, शरीर से हानिकारक पदार्थों को प्रोसेस करने, ऊर्जा जमा करने और कई जरूरी प्रोटीन बनाने में मदद करता है। लेकिन जब शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी होने लगती है, तो इसका असर लिवर की सेहत पर भी पड़ सकता है।
यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि लिवर को हेल्दी रखने के लिए भी खानपान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।