नसों में लगाए जाने वाले टीके
- फोटो : Freepik.com
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, नसों और मांसपेशियों में दिए जाने वाले इंजेक्शन के अलावा भी कई तरीके हैं, जिनका जरूरत के हिसाब से इस्तेमाल किया जाता है। इंट्रावेनस, इंट्रामस्क्युलर, सबक्यूटेनियस और इंट्राडर्मल इसके प्रमुख प्रकार हैं। हर तरीके का अपना अलग उद्देश्य, लाभ और उपयोग होता है।
पहले इंट्रावेनस इंजेक्शन को समझिए
इंट्रावेनस इंजेक्शन सीधे नसों में दिया जाता है। नसों के माध्यम से दवा सीधे रक्त प्रवाह में पहुंच जाती है, इसलिए इसका असर सबसे तेजी से दिखाई देता है।
- इसे आमतौर पर हाथ की नस, कलाई या बांह की नसों में लगाया जाता है।
- गंभीर संक्रमण, डिहाइड्रेशन, इमरजेंसी की स्थिति, दर्द को कंट्रोल करना हो, कीमोथेरेपी और कई एंटीबायोटिक दवाओं के लिए इसका उपयोग किया जाता है।
- इस तरह के इंजेक्शन की पहचान इसके लेवल पर लिखे IV यानी इंट्रावेनस के जरिए की जाती है।