सबसे घातक हेपेटाइटिस
- फोटो : istock
हेपेटाइटिस के प्रकार
वायरस के आधार पर- हेपेटाइटिस लिवर की बीमारी है, जिसमें पांच तरह के वायरस होते हैं। हेपेटाइटिस के ये पांच वायरस लिवर के दुश्मन होते हैं। पांचों वायरस के आधार पर हेपेटाइटिस पांच प्रकार का होता है। इसमें हेपेटाइटिस ए, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, हेपेटाइटिस डी, हेपेटाइटिस ई शामिल है। वैसे तो हेपेटाइटिस के सभी प्रकार नुकसानदायक हैं। लेकिन सबसे घातक हेपेटाइटिस बी और हेपेटाइटिस सी हैं, जो लिवर सिरोसिस और कैंसर को जन्म देते हैं।
गंभीरता के आधार पर- हेपेटाइटिस दो तरह के होते हैं- एक्यूट हेपेटाइटिस और क्रॉनिक हेपेटाइटिस। एक्यूट हेपेटाइटिस में अचानक लीवर में सूजन आ जाती है। इसमें रोगी में 6 महीने तक लक्षण रह सकते हैं, धीरे धीरे ठीक हो जाते हैं। क्रॉनिक हेपेटाइटिस में रोगी का इम्यून सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हो जाता है। जिसके कारण लीवर कैंसर हो सकता है और रोगी की मौत भी हो सकती है।