जब भी बात स्वस्थ और पौष्टिक आहार के सेवन की आती है तो उसमें मौसमी फलों-हरी सब्जियों को सबसे ऊपर रखा जाता है। विशेषकर फलों में शरीर के लिए आवश्यक लगभग सभी पोषक तत्व पाए जाते हैं जो आपके लिए कई प्रकार से लाभकारी हो सकते हैं। फलों में एंटीऑक्सीडेंट्स के साथ विटामिन्स और आवश्यक मिनरल्स होते हैं, जो प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के साथ शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति से बचाने में मददगार हो सकते हैं।
पर ये जरूरी नहीं है कि हर फल आपके लिए फायदेमंद ही हो। इसका प्रमुख कारण इसमें मौजूद शुगर की मात्रा होती है जिससे तेजी से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने का जोखिम अधिक हो सकता है। यह न सिर्फ डायबिटीज रोगियों के लिए हानिकारक हो सकती है, साथ ही वजन बढ़ने जैसे इसके कई प्रकार के और भी दुष्प्रभावों का जोखिम रहता है।
यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को फलों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स चेक करके ही इसके सेवन की सलाह देते हैं।