राजधानी दिल्ली सहित देश के कई अन्य हिस्सों में इन दिनों कंजंक्टिवाइटिस या आई फ्लू की समस्या तेजी से बढ़ती हुई रिपोर्ट की जा रही है। बड़ी संख्या में लोग आंखों में दर्द, लालिमा, जलन और चुभन की शिकायत के साथ अस्पतालों में जा रहे हैं। अमर उजाला से बातचीत में डॉक्टर ने बताया कि दिल्ली में पिछले दिनों तेज बारिश के कारण आई बाढ़ के चलते हालात इस तरह से बिगड़े हैं। सभी लोगों को इन दिनों सुरक्षात्मक रूप से बचाव के उपाय करते रहने की आवश्यकता है।
कंजंक्टिवाइटिस को पिंक आइज के नाम से भी जाना जाता है। डॉक्टर कहते हैं, लोगों में इस रोग को लेकर कई प्रकार की गलत जानकारियां हैं। इसके चलते न सिर्फ रोग से बचाव में बाधा आ सकती है साथ ही इलाज से संबंधित दिक्कतें भी हो सकती हैं।
आइए कंजंक्टिवाइटिस से जुड़े ऐसे ही कुछ मिथ्स और फैक्ट्स के बारे में जानते हैं।