फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Healthy Body: तनाव दूर करने से लेकर पाचन मजबूत करने तक, जानें कौन सा ड्राई फ्रूट कब खाना चाहिए

Mon, 16 Mar 2026 10:17 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Which Dry Fruit Is Good For Health: अगर आप अपने शरीर को तंदरुस्त बनाकर रखना चाहते हैं तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको जानकारी देंगे कि कौन सा ड्राई फ्रूट आपके शरीर की कौन सी कमी को पूरा करेगा।
विज्ञापन
1 of 8
कौन सा ड्राई फ्रूट कब खाना चाहिए? - फोटो : अमर उजाला
Which Dry Fruit Is Good For Health: आपने अक्सर विशेषज्ञों को ये कहते सुना होगा कि मेवा खाने से शरीर स्वस्थ रहता है। ये हकीकत भी है। दरअसल, ड्राई फ्रूट्स का सेवन न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि ये शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद है। ऐसे में इन्हें खाने से पहले आपको ये समझने की जरूरत है कि हर नट और बीज में खास पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर के विभिन्न हिस्सों को लाभ पहुंचाते हैं।

कुछ नट मस्तिष्क को तेज करते हैं और विटामिन E से भरपूर होते हैं, जबकि कुछ ओमेगा-3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्रोत हैं जो हृदय और दिमाग के लिए लाभकारी हैं। प्रोटीन और मिनरल्स युक्त नट और बीज हृदय और हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। इसके अलावा, कुछ ऊर्जा और आयरन प्रदान करते हैं। अगर आपको इनकी जानकारी नहीं है, तो ये लेख आपके काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कि कौन सा ड्राई फ्रूट आपके शरीर के लिए लाभदायक है।

 
विज्ञापन

2 of 8
कौन सा ड्राई फ्रूट कब खाना चाहिए? - फोटो : Freepik.com
बादाम 

पोषक तत्व - विटामिन E, मैग्नीशियम, कैल्शियम, प्रोटीन, स्वस्थ वसा

क्या हैं इसके फायदे?
  • मस्तिष्क को तेज और स्मृति को बेहतर बनाता है।
  •  त्वचा को स्वस्थ और जवां बनाए रखता है।
  •  हड्डियों को मजबूत करता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है।

 
विज्ञापन

3 of 8
कौन सा ड्राई फ्रूट कब खाना चाहिए? - फोटो : Freepik
अखरोट 

पोषक तत्व- ओमेगा-3 फैटी एसिड, प्रोटीन, फाइबर, विटामिन B6

क्या हैं इसके फायदे?
  • मस्तिष्क और स्मृति के लिए बेहतरीन।
  •  हृदय स्वास्थ्य में सुधार, कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करता है।
  •   सूजन और तनाव कम करता है।

 

4 of 8
कौन सा ड्राई फ्रूट कब खाना चाहिए? - फोटो : Freepik.com
काजू 

पोषक तत्व- मैग्नीशियम, प्रोटीन, फॉस्फोरस, जिंक

क्या हैं इसके फायदे?
  •  हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
  •  त्वचा और बालों के लिए अच्छा।
  • हृदय स्वास्थ्य में मदद करता है।
विज्ञापन

5 of 8
कौन सा ड्राई फ्रूट कब खाना चाहिए? - फोटो : Freepik.com

पिस्ता 

पोषक तत्व- प्रोटीन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन B6

क्या हैं इसके फायदे?
 
  • हृदय और रक्त धमनियों को स्वस्थ रखता है।
  • वजन नियंत्रण और पाचन में मदद करता है।
  •  मस्तिष्क और आंखों के लिए लाभकारी।
विज्ञापन

6 of 8
कौन सा ड्राई फ्रूट कब खाना चाहिए? - फोटो : Freepik.com

किशमिश 

पोषक तत्व- आयरन, कैल्शियम, पोटेशियम, एंटीऑक्सीडेंट

क्या हैं इसके फायदे?
 
  • खून की कमी (एनीमिया) दूर करता है।
  • हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाता है।
  • पेट और पाचन के लिए अच्छा।

 
विज्ञापन

7 of 8
कौन सा ड्राई फ्रूट कब खाना चाहिए? - फोटो : freepik
अंजीर 

पोषक तत्व- फाइबर, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम

क्या हैं इसके फायदे?
  •  पाचन और कब्ज़ में राहत देता है।
  • हड्डियों और दांतों को मजबूत करता है।
  • हृदय और ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है।

 
विज्ञापन

8 of 8
कौन सा ड्राई फ्रूट कब खाना चाहिए? - फोटो : instagram
छुहारा

पोषक तत्व- प्राकृतिक शर्करा, आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम

क्या हैं इसके लाभ?
 
  •  तुरंत ऊर्जा देता है।
  • रक्त सुधारने और कमजोरी दूर करने में मदद करता है।
  • हृदय और मांसपेशियों के लिए फायदेमंद।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें