शरीर में होने वाले छोटे-छोटे बदलावों पर क्यों गंभीरता से ध्यान देते रहना जरूरी हो जाता है, इन्हें नजरअंदाज कर देना किस तरह से भारी पड़ सकता है? एक हालिया केस में इसका जीता जागता उदाहरण सामने आया है। एक महिला जो कुछ समय से शौच की आदतों में बदलाव और बवासीर जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करती आ रही थी, जांच के दौरान उसे रेक्टल कैंसर का शिकार पाया गया है। 66 साल की दो बच्चों की मां ने बताया कि कैसे उन्होंने इस जानलेवा बीमारी के एक आम लक्षण को नजरअंदाज कर दिया था और आज वह जिंदा हैं यह उनकी खुशकिस्मती है।
अक्सर लोग शौच के साथ खून आने या गुदा के आसपास दर्द जैसे लक्षणों को साधारण पाइल्स मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि कई मामलों में यही लक्षण गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकते हैं।
इंग्लैंड के हैम्पशायर की रहने वाली 66 वर्षीय जेन लॉक को अक्सर टॉयलेट के समय अजीब सी गांठ और खून बहने की समस्या महसूस होती थी। शुरू में उन्होंने इन लक्षणों को बवासीर समझकर नजरअंदाज कर दिया, लेकिन बाद में डॉक्टरों ने जांच में उन्हें रेक्टल कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी का शिकार पाया। जेन लॉक ने खुद महसूस किए लक्षणों के बारे में बताया है जिसका सभी लोगों को ध्यान देना चाहिए।