फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Problems: ज्यादा गुस्सा हो या तनाव, इनसे भी बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, हो जाइए सावधान

Mon, 12 Aug 2024 07:26 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हृदय रोगों का खतरा - फोटो : istock
हृदय रोग, दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की मौत का कारण बनते हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि कम उम्र के लोग भी इस गंभीर समस्या के शिकार हो रहे हैं। वैसे तो लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी को हृदय रोगों का प्रमुख कारक माना जाता है पर क्या आप जानते हैं कि हमारे दैनिक जीवन में होने वाली कई स्थितियां भी ऐसी हैं जो हृदय रोग यहां तक कि हार्ट अटैक को भी ट्रिगर कर सकती हैं?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, क्रोध, दुःख और तनाव जैसी स्थितियों का भी हृदय की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। आमतौर पर इनपर लोगों का ध्यान नहीं जाता है हालांकि दीर्घकालिक तौर पर सेहत को इसके कारण नुकसान पहुंचने का जोखिम रहता है।

आइए जानते हैं कि हार्ट के लिए किन-किन स्थितियों को खतरनाक माना जाता है जिनको लेकर सभी लोगों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है?
विज्ञापन

2 of 5
हृदय स्वास्थ्य की समस्या - फोटो : istock
हृदय रोगों का खतरा

हृदय रोग विशेषज्ञ कहते हैं, आहार और दिनचर्या को ठीक रखना तो जरूरी है ही साथ ही दैनिक जीवन की कुछ और स्थितियों को लेकर भी सभी लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। अध्ययनों से पता चलता है कि नींद में दिक्कत होना, माइग्रेन, वायु प्रदूषण के संपर्क में रहना और यहां तक कि बहुत अधिक तनाव लेना भी हृदय की सेहत के लिए ठीक नहीं हैं। इन छोटी-छोटी चीजों के कारण भी आप गंभीर समस्याओं के शिकार हो सकते हैं इसलिए समय रहते इनपर ध्यान देना आवश्यक है।
विज्ञापन

3 of 5
जिम में व्यायाम - फोटो : Freepik.com
अधिक तीव्रता वाले व्यायाम भी हानिकारक

फिट रहने और शरीर को सक्रिय रखने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से व्यायाम करने की सलाह दी जाती है। हालांकि अध्ययनों में पाया गया है कि यदि आप अधिक तीव्रता वाले या अपनी क्षमता से अधिक व्यायाम करते हैं तो इससे भी हृदय की सेहत पर असर हो सकता है। लगभग 6% दिल के दौरे अत्यधिक व्यायाम के कारण देखे जाते रहे हैं। तीव्र स्तर वाले अभ्यास के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने का जोखिम रहता है जिससे हार्ट अटैक जैसी गंभीर और जानलेवा समस्याओं का जोखिम हो सकता है।

4 of 5
नींद न आने की समस्या - फोटो : istock
नींद न पूरी होना भी खतरनाक

जिन लोगों की नींद पूरी नहीं होती है उनमें कई तरह की गंभीर और क्रोनिक बीमारियों का खतरा हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो आप चिड़चिड़े और थके हुए महसूस कर सकते हैं, वहीं लंबे समय तक बनी रहने वाली नींद की समस्या के कारण दिल का दौरा पड़ने का जोखिम भी बढ़ सकता है।

एक अध्ययन में, शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग आमतौर पर रात में 6 घंटे से कम सोते हैं, उन्हें दिल का दौरा पड़ने की आशंका उन लोगों की तुलना में दोगुनी होती है जो 6 से 8 घंटे सोते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायु प्रदूषण के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : istock
वायु प्रदूषण का हृदय स्वास्थ्य पर असर

व्यायाम और नींद के अलावा वायु प्रदूषण का भी हृदय स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर होता है। अधिक प्रदूषण वाले इलाके में रहने वाले लोगों में हार्ट अटैक का जोखिम अधिक देखा जाता रहा है। नियमित रूप से प्रदूषित हवा में सांस लेने वाले लोगों में धमनियों के बंद होने और हृदय रोग होने की आशंका अधिक होती है। इसी तरह से ट्रैफिक और प्रदूषण में बैठना विशेष रूप से खतरनाक हो सकता है। वायु प्रदूषण के कारण होने वाली जटिलताओं को लेकर भी सर्तकता बरतना जरूरी है। 



--------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें