Medically reviewed by Dr. Vishesh Akole
डॉ विशेष अकोले, जनरल फिजिशियन
संत रविदास हॉस्पिटल, इंदौर
डिग्री- एम.बी.बी.एस
अनुभव- 28 वर्ष
बुखार आते ही आजकल लोग घबराने लगे हैं लेकिन बुखार आने का एक ही तो कारण है नहीं। इन दिनों मौसम परिवर्तन के कारण भी लोग ज्वर से पीड़ित हो रहे हैं। ऐसे में घबराने और अस्पतालों की दौड़ लगाने की बजाय घर पर ही हम आहार का ध्यान रख लें, दिनचर्या को सुधार लें, चिकित्सक द्वारा बताई गई दवा ले लें, तब तो आसानी से बुखार से छुटकारा पाया जा सकता है। अगली स्लाइड्स से आइए जानते हैं कि बुखार आने पर क्या खाएं और क्या न खाएं।