किशमिश खाने के फायदे
- फोटो : iStock
किशमिश खाना है सेहत के लिए फायदेमंद
खाली पेट ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना भी सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसमें भी किशमिश खाना आपकी सेहत के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। किशमिश में पोटैशियम, कैल्शियम और आयरन की उच्च मात्रा होती है। बादाम की तरह, किशमिश को भी रात भर पानी में भिगो दें, ऐसा करने से इससे पोषक तत्वों का अवशोषण बढ़ जाता है। चूंकि किशमिश प्राकृतिक शर्करा से भरे होते हैं, इसलिए सुबह इनका सेवन आपकी ऊर्जा को बढ़ाने में सहायक है। किशमिश आपके शरीर पर हानिकारक प्रभाव डालने वाले एसिड को भी बेअसर कर सकती है। अध्ययनों में किशमिश खाने के तमाम तरह के स्वास्थ्य लाभ का जिक्र मिलता है।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।