शरीर को सेहतमंद बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार और व्यायाम के साथ भरपूर नींद को बहुत आवश्यक माना जाता है। अध्ययनों के मुताबिक वयस्कों को रोजाना कम से कम सात-आठ घंटे की नींद जरूर पूरी करनी चाहिए। अच्छी नींद समग्र स्वास्थ्य के लिए आवश्यक मानी जाती है। नींद के दौरान कुछ ऐसे हार्मोन का स्राव होता है जिसकी मदद से शरीर अपने कोशिकाओं की मरम्मत करती है और इसे दोबारा से फिट बनाती है। यही कारण है कि नींद पूरी न होने के कारण आपको थकान, तनाव और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है। हालांकि हम में से अधिकांश लोग रात को अच्छी नींद नहीं ले पाते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक तनाव, चिंता और कई पर्यावरणीय कारकों के चलते हमारी नींद काफी प्रभावित हुई है। इसका असर दीर्घकालिक तौर पर हमारे सेहत को प्रभावित कर सकता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं जिनको प्रयोग में लाकर आप अपनी नींद में सुधार कर सकते हैं। ध्यान रहे, यदि आपको पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या है तो किसी भी उपाय को प्रयोग में लाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर ले लें।