फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाह: नींद न आने की समस्या में रामबाण है इन चार चीजें का सेवन, दवाइयों की नहीं पड़ेगी कोई जरूरत

Tue, 27 Jul 2021 06:56 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अनिद्रा से परेशान लोगों के लिए राहत - फोटो : social media
कोरोना संक्रमण के चलते लोगों को कई तरह का गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ा। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक इस दौरान लोगों में हृदय और फेफड़ों से संबंधित रोगों के मामले तेजी से बढ़े हैं। कोरोना ने लोगों की नींद को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है, यही कारण है कि संक्रमण के कारण लोगों में अनिद्रा की दिक्कतें भी काफी अधिक देखने को मिली हैं। अनिद्रा, नींद से संबंधित एक विकार है, जिसमें लोगों के नींद नहीं आती है या नींद बार-बार टूट जाती है। लिहाजा व्यक्ति पूरे दिन थका हुआ महसूस करता है।
अनिद्रा न केवल आपके ऊर्जा के स्तर, साथ ही मनोदशा, स्वास्थ्य, कार्य की क्षमता और जीवन की गुणवत्ता को भी खराब कर सकती है। डॉक्टरों के मुताबिक सभी लोगों के लिए रोजाना पर्याप्त नींद लेना बेहद जरूरी होता है। वयस्कों को रात में सात से आठ घंटे की नींद आवश्यकता पूरी करनी चाहिए। यदि आप ऐसा करने में कठिनाई महसूस करते हैं, तो सावधान हो जाइए, आप अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं। इस समस्या को ठीक करने के लिए वैसे तो कई तरह के उपचार उपलब्ध हैं।
आइए इस लेख में हम प्राकृतिक उपचार की विधियों में खान-पान की कुछ ऐसी चीजों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन करना अनिद्रा के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
हल्दी वाले दूध का सेवन है फायदेमंद (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
रात में पीजिए हल्दी वाला गर्म दूध 
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को नींद से जुड़ी समस्याओं की शिकायत होती है, उन्हें रोज सोने से पहले गर्म दूध में हल्दी मिलाकर पीना चाहिए। दिमाग और शरीर को आराम देने में गर्म दूध को बेहद ही लाभकारी माना जाता है। विशेषज्ञ कहते हैं कि दूध में ट्रिपटोपॉन होता है, जो नींद को बढ़ावा देने में मदद करता है, वहीं हल्की शरीर की कोशिकाओं की मरम्त करके शरीर को आराम दिलाती है।। एक कप गर्म दूध में आप एक या आधा चम्मच हल्दी पाउडर मिला कर सोने से पहले उसका सेवन करें। यह अनिद्रा की समस्या को दूर भगाने में मदद करेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
केले के सेवन के हैं अनेकों फायदे - फोटो : social media
रोजाना खाएं केला 
केले को अनिद्रा की समस्या में बहुत प्रभावी माना गया है। इसमें मौजूद खनिज, जैसे आयरन, कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी नींद में सहायक होते हैं। बेड पर जाने से कम से कम एक-दो घंटा पहले आप केला खा सकते हैं। नींद की समस्याओं को दूर करने के साथ केले का सेवन स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। आहार में केले को शामिल करके आप कई प्रकार के लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

4 of 5
केसर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद - फोटो : social media
केसर भी है लाभकारी
अच्छी नींद के लिए केसर भी बहुत उपयोगी होता है। इसमें कई तरह के गुण होते हैं, जो अनिद्रा के इलाज में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले दो चुटकी केसर एक कप गर्म दूध में मिलाकर पिएं। इससे बेहतर नींद आएगी और सुबह उठ कर आप तरोताजा महसूस करेंगे। केसर त्वचा और मस्तिष्क के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है। दूध और केसर का सेवन शरीर के लिए बेहद लाभदायक हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जायफल का सेवन पेट और नींद के लिए लाभदायक - फोटो : social media
जायफल 
घरों में मसाले के रूप में प्रयोग में लाया जाने वाला जायफल कई औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसके इस्तेमाल से अनिद्रा की समस्या खत्म हो सकती है। इसके लिए आप एक कप गर्म दूध में एक-दो चम्मच जायफल पाउडर मिलाएं और सोने से पहले उसका सेवन करें। यह अनिद्रा के अलावा अपच और अवसाद के इलाज में भी उपयोगी है। जायफल में मौजूद औषधीय गुण फेफड़े और रक्त की शुद्धता के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।


------------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला के  हेल्थ एंड फिटनेस कैटेगिरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर और विशेषज्ञों,व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं. लेख में उल्लेखित तथ्यों और सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा परखा व जांचा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठकों की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और ना ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें