इसमें कोई दो राय नहीं है कि मस्तिष्क, शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। चीजों को याद रखने के साथ और शरीर को पूरे दिन संचालित करने का काम मस्तिष्क का ही होता है। चूंकि यह सबसे आवश्यक अंगों में से एक है ऐसे में मस्तिष्क के विशेष देखभाल की भी आवश्यकता होती है, हालांकि अन्य अंगों की तरह हम मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के बारे में ज्यादा ध्यान नहीं दे पाते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मस्तिष्क की अपर्याप्त देखभाल की स्थिति में कई न्यूरोडीजेनेरेटिव रोगों के जोखिम का खतरा बढ़ सकता है, जिसका असर शरीर के सामान्य कार्यों को भी प्रभावित कर सकता है। पार्किंसंस, हंटिंगटन और अल्जाइमर रोग ऐसे ही समस्याओं के कारण होते हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सभी लोगों को मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के उपाय करते रहने चाहिए, स्वस्थ आहार का सेवन इस दिशा में पहला और सबसे महत्वपूर्ण कदम माना जाता है। आहार में उन पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए, जो मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक होते हैं। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए किन चीजों का सेवन और किन चीजों से परहेज करना चाहिए?