फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का हेल्थ टिप्स: हाई ब्लड प्रेशर के हैं शिकार तो न करें ये तीन गलतियां, बढ़ सकती है आपकी दिक्कत

Sun, 13 Mar 2022 11:41 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के उपाय जरूरी - फोटो : iStock
उच्च रक्तचाप या हाइपरटेंशन, उन गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं में से एक है जिसे हृदय रोगों के प्रमुख कारक के रूप में देखा जाता है। सामान्यतौर पर जीवनशैली और आहार संबंधी गड़बड़ी के कारण हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत बनी रह सकती है, जिसे कंट्रोल किया जाना बहुत आवश्यक माना जाता है। यदि आपमें भी इस समस्या को निदान किया गया है तो दवाइयों के साथ जीवनशैली से संबंधित बदलाव करना भी आपके लिए बहुत आवश्यक है। इस समस्या को अनदेखा करना गंभीर दिक्कतों का कारण बन सकता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, हाइपरटेंशन की स्थिति में क्या करना चाहिए, के साथ क्या नहीं किया जाना चाहिए, इस बारे में जानना बहुत आवश्यक है। आपकी छोटी-छोटी गलतियां न सिर्फ सारे उपायों को फेल कर सकता है, साथ ही हाई ब्लड प्रेशर की समस्या लंबे समय तक बनी भी रह सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में जानते हैं कि ऐसे लोगों को किन चीजों से एकदम दूरी बना लेनी चाहिए? हृदय रोगों से बचाव के लिए यह बहुत आवश्यक है।
विज्ञापन

2 of 4
सोडियम का अधिक सेवन है हानिकारक - फोटो : iStock
नमक (सोडियम) के अधिक सेवन से बचें
नमक या विशेष रूप से नमक में सोडियम, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग के लिए प्रमुख कारकों में से एक माना जाता है। नमक का अधिक सेवन रक्तचाप को बढ़ा देता है। शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने और काम करते रहने की शक्ति देने के लिए नमक की कुछ मात्रा महत्वपूर्ण है, लेकिन इसका अधिक सेवन आपकी समस्या को बढ़ा सकता है। हृदय रोग विशेषज्ञों के मुताबिक दिनभर में एक चम्मच से अधिक नमक का सेवन न करें। यह 2,300 मिलीग्राम सोडियम के बराबर माना जाता है।
विज्ञापन

3 of 4
आहार का रखें विशेष ध्यान - फोटो : iStock
ट्रांस या सेचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थों से परहेज
हृदय को स्वस्थ रखने और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए ट्रांस या सेचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थों का कम से कम सेवन करने की सलाह दी जाती है। ऐसा करके आप ब्लड प्रेशर को आसानी से कंट्रोल में रख सकते हैं। फुल फैट वाले दूध-क्रीम, मक्खन, रेड मीट आदि में सेचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक हो सकती है, इससे परहेज करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। सेचुरेटेड फैट ब्लड प्रेशर के साथ शरीर में कई तरह की अन्य स्वास्थ्य समस्याओं के जोखिम को बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
शराब के सेवन के हैं कई नुकसान - फोटो : Pixabay
शराब पीने से बढ़ जाता है ब्लड प्रेशर
यदि आपकी भी शराब पीने की आदत है तो यह आपके ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ा सकती है। उच्च रक्तचाप वाले रोगियों को शराब का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। साल 2017 के शोध में कम शराब पीने और लो ब्लड प्रेशर के बीच लिंक पाया गया। विशेषज्ञों के मुताबिक जिन लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या नहीं भी है, वह भी शराब से दूरी बनाकर भविष्य में इस जोखिम को कम कर सकते हैं। अल्कोहल रक्तचाप की दवाओं को भी बेअसर कर सकता है, कुछ दवाओं के साथ इसका रिएक्शन भी हो सकता है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें