Medically Reviewed by-
मनीष आर्य,
(डायरेक्टर, द वर्ल्ड जिम एंड फिटनेस सेंटर)
जनरल सेक्रेटरी, WAKO, किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ मध्यप्रदेश,
सेक्रेटरी इन्दौर जिम एसोसिएशन
फिटनेस को लेकर पहले की तुलना में अब लोगों में जागरूकता काफी बढ़ गई है। खासतौर पर कोरोना के बाद से लोग सेहत को लेकर और सतर्कता रखने लगे हैं। इम्युनिटी बढ़ाने से लेकर लॉकडाउन के दौरान बढ़े वजन को कम करने तक या फिर कोरोना होने के बाद वापस शरीर को मजबूती देने के लिए लोग फिर से जिम से जुड़ने लगे हैं। इसके अलावा रेग्युलर जिम करने वाले लोग अलग हैं। हालांकि कोरोना के बाद अब बहुत कुछ बदल गया है, ऐसे में जिम जाने को लेकर भी लोगों के मन में संशय है। तो क्या जिम जाना बंद कर देना चाहिए?
जिमिंग, आज के दौर में फिटनेस बनाए रखने का सबसे कारगर तरीका बन गया है। युवाओं से लेकर उम्रदराज महिला-पुरूष तक, सभी जिम जॉइन कर रहे हैं। युवा जहां बॉडी बनाने के लिए मेहनत करते हैं वहीं बाकी लोग वेट लॉस या वेट मेंटेन करने या खुद को स्वस्थ रखने के लिहाज से जिम जॉइन करते हैं। पिछले कुछ सालों में घरेलू महिलाओं ने भी बड़े पैमाने पर जिम जाना शुरू किया है। हालांकि यदि आप कोरोना के बाद फिर से जिम जाने की सोच रहे हैं तो कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत आवश्यक है।