कोरोना के लक्षणों से रहें सावधान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
ओमिक्रॉन के लक्षण हल्के हैं, ऐसे में डरने की जरूरत नहीं।
अध्ययनों में पाया गया है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के ज्यादातर मामलों में हल्के लक्षण देखे जा रहे हैं, पर इसका मतलब यह नहीं है कि इससे बचाव की जरूरत नहीं है। डब्ल्यूएचओ ने हाल ही में एक अपडेट में कहा कि ओमिक्रॉन वैरिएंट 'बहुत अधिक' जोखिम पैदा कर सकता है और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को प्रभावित कर सकता है। एक ट्वीट में, डब्ल्यूएचओ के महामारी विज्ञानी डॉ मारिया वान केरखोव कहते हैं, वैसे तो कुछ रिपोर्टों में डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन के कारण अस्पताल में भर्ती होने का कम जोखिम बताया जा रहा है, फिर भी बहुत से संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ रही है। देश में ओमिक्रॉन से मौत के मामले भी सामने आए हैं।