Difference Between Organic or Hybrid Cucumber: अगर आप भी गर्मी आते ही खीरा खाना शुरू कर देते हैं तो पहले ये जान लें कि किस तरह का खीरा आपके लिए बेहतर है। ताकि इसका पूरा फायदा आपको मिल सके।
विज्ञापन
1 of 6
देसी और हाइब्रिड में से कौन सा खीरा ज्यादा फायदेमंद?
- फोटो : Adobe stock
Difference Between Organic or Hybrid Cucumber: गर्मियों का मौसम आते ही खीरे की खपत बढ़ जाती है। ये न सिर्फ ठंडक देता है बल्कि शरीर को हाइड्रेटेड और ताजगी का एहसास भी कराता है। बाजार में खीरे के कई प्रकार मिलते हैं, जिनमें मुख्य रूप से देसी और हाइब्रिड खीरे शामिल हैं। हालांकि ये दोनों देखने में लगभग समान हैं, लेकिन पोषण और स्वास्थ्य लाभ के मामले में इनमें अंतर होता है।
सही प्रकार का खीरा चुनकर आप न केवल स्वाद का आनंद ले सकते हैं बल्कि स्वास्थ्य को भी फायदा पहुंचा सकते हैं। इसलिए सेवन से पहले हम सभी के लिए ये जानना जरूरी है कि देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर है और कौन सा खीरा सेहत के लिए ज्यादा लाभकारी है।
विज्ञापन
2 of 6
देसी और हाइब्रिड में से कौन सा खीरा ज्यादा फायदेमंद?
- फोटो : Adobe stock
देसी और हाइब्रिड खीरे में अंतर कैसे करें?
1. आकार और रंग
सबसे पहले इनके आकार और रंग का अंतर जान लें। दरअसल, देसी खीरा पतला, हल्के हरा रंग का होता है, जिसमें बीच-बीच में सफेद रंग का शेड होता है। इसके बीज छोटे और कम मात्रा में होते हैं। वहीं हाइब्रिड खीरे की बात करें तो ये लंबा और मोटा होता है। इसका रंग गहरा हरा और बीज अधिक तथा बड़े होते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
देसी और हाइब्रिड में से कौन सा खीरा ज्यादा फायदेमंद?
- फोटो : Adobe stock
2. स्वाद और बनावट
देसी खीरा हल्का मीठा और ताजगी भरा स्वाद देता है। इसे सलाद या सीधे खाने में ज्यादा पसंद किया जाता है। हाइब्रिड खीरा हल्का कड़वा और पानी वाला होता है। इसमें पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
4 of 6
देसी और हाइब्रिड में से कौन सा खीरा ज्यादा फायदेमंद?
- फोटो : Adobe stock
3. पोषक तत्व किसमें ज्यादा होते हैं
देसी खीरे में फाइबर, विटामिन C, एंटीऑक्सीडेंट और मिनरल्स अधिक पाए जाते हैं। यह पाचन और इम्यून सिस्टम के लिए बेहतर होता है। हाइब्रिड खीरे में पानी अधिक होता है, लेकिन पोषण थोड़ा कम होता है।
विज्ञापन
5 of 6
देसी और हाइब्रिड में से कौन सा खीरा ज्यादा फायदेमंद?
- फोटो : Adobe stock
4. स्वास्थ्य लाभ किससे ज्यादा मिलता है?
देसी खीरा पाचन सुधारता है, त्वचा और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है और वजन नियंत्रित रखने में मदद करता है। जबकि हाइब्रिड खीरा शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और हल्की एनर्जी बूस्ट देता है।
देसी और हाइब्रिड में से कौन सा खीरा ज्यादा फायदेमंद?
- फोटो : Adobe stock
दोनों में से किसका सेवन सही?
अगर स्वास्थ्य लाभ को प्राथमिकता देते हैं, तो देसी खीरा ज्यादा फायदेमंद है। हाइब्रिड खीरा हल्का एनर्जी और पानी के लिए अच्छा है, लेकिन पोषक तत्वों में देसी खीरे से पीछे है। इसलिए हमेशा देसी खीरे का ही सेवन करें, ताकि इससे आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहे।
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।