फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Protein Maxxing Trend: क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है? हाई प्रोटीन डाइट का सच जानें

Wed, 12 Aug 2026 12:58 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

 Protein Maxxing Trend Kya Hai: आज के समय में युवा अपनी सेहत को लेकर काफी सजग रहते हैं। ऐसे में वो ज्यादा प्रोटीन का सेवन करना पसंद करते हैं। पर, ये कितना सही है, आइए इस बारे में जानते हैं।  
विज्ञापन
1 of 8
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है? - फोटो : AI
 Protein Maxxing Trend Kya Hai: आज के दौर में फिटनेस और हेल्दी लाइफस्टाइल को लेकर युवाओं में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच अब सोशल मीडिया पर इन दिनों एक नया ट्रेंड तेजी से चर्चा में है, जिसे प्रोटीन मैक्सिंग कहा जा रहा है। 

मसल्स बनाने और वजन कम करने की चाहत में कई लोग जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना शुरू कर देते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या ज्यादा प्रोटीन खाना वास्तव में शरीर के लिए फायदेमंद है? आज हम आपसे डिटेल में इस नए ट्रेंड के बारे में बात करेंगे।
 
 
विज्ञापन

2 of 8
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है? - फोटो : AI
सबसे पहले जानें कि प्रोटीन मैक्सिंग क्या है?

प्रोटीन मैक्सिंग सोशल मीडिया और फिटनेस कल्चर से जुड़ा एक ट्रेंड है, जिसमें लोग अपनी रोजाना की डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने पर जोर देते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य मसल्स बनाना, पेट भरा हुआ महसूस करना, वजन नियंत्रित करना और फिटनेस गोल हासिल करना होता है।

इस ट्रेंड में लोग अंडे, चिकन, मछली, दूध, दही, पनीर, दाल, चना, सोया, नट्स और प्रोटीन पाउडर जैसे खाद्य पदार्थों का ज्यादा सेवन करते हैं। हालांकि, प्रोटीन बढ़ाना और जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेना दो अलग बातें हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है? - फोटो : AI
शरीर के लिए प्रोटीन क्यों जरूरी है?

प्रोटीन शरीर की कोशिकाओं के निर्माण और रखरखाव में अहम भूमिका निभाता है। यह मांसपेशियों के साथ-साथ हार्मोन और एंजाइम बनाने में भी मदद करता है। इसलिए पर्याप्त प्रोटीन लेना संतुलित डाइट का महत्वपूर्ण हिस्सा है। 

 

4 of 8
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है? - फोटो : AI
ज्यादा प्रोटीन लेने के फायदे क्या हैं?

अगर किसी व्यक्ति को उसकी जरूरत के अनुसार पर्याप्त प्रोटीन नहीं मिल रहा है, तो डाइट में उचित मात्रा में प्रोटीन बढ़ाने से मसल्स और शरीर की रिकवरी में मदद मिल सकती है। जो लोग नियमित रूप से एक्सरसाइज या स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करते हैं, उनकी प्रोटीन जरूरत सामान्य व्यक्ति से अधिक हो सकती है। एक रिपोर्ट के अनुसार व्यायाम करने वाले कई लोगों के लिए लगभग 1.4 से 2.0 ग्राम प्रति किलोग्राम प्रतिदिन प्रोटीन उपयोगी हो सकता है। 

 
विज्ञापन

5 of 8
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है? - फोटो : AI
क्या ज्यादा प्रोटीन नुकसानदायक हो सकता है?

यह पूरी तरह व्यक्ति की स्थिति, प्रोटीन की मात्रा और उसके स्रोत पर निर्भर करता है। सामान्य स्वस्थ लोगों में ज्यादा प्रोटीन के प्रभाव को लेकर रिसर्च पूरी तरह एकमत नहीं है। बस कई मामलों में देखा गया है कि बहुत ज्यादा प्रोटीन लेने से कुछ लोगों में पाचन संबंधी परेशानी हो सकती है। कुछ अध्ययनों में हाई-प्रोटीन डाइट के साथ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं अधिक देखी गई हैं। 

 
विज्ञापन

6 of 8
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है? - फोटो : AI
किडनी की बीमारी वाले लोगों को विशेष सावधानी

अगर किसी व्यक्ति को पहले से किडनी की बीमारी है या दूसरी कोई स्वास्थ्य समस्या है, तो बिना डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह के हाई-प्रोटीन डाइट शुरू करना सही नहीं है। ऐसे लोगों की प्रोटीन जरूरत अलग हो सकती है।

 
विज्ञापन

7 of 8
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है? - फोटो : AI
प्रोटीन मैक्सिंग में सबसे बड़ी गलती क्या है?

सबसे बड़ी गलती यह है कि लोग प्रोटीन को पूरी डाइट का विकल्प समझने लगते हैं। शरीर को सिर्फ प्रोटीन नहीं, बल्कि कार्बोहाइड्रेट, हेल्दी फैट, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स भी चाहिए। सिर्फ प्रोटीन पाउडर और मीट बढ़ाने के बजाय प्रोटीन के अलग-अलग स्रोतों को डाइट में शामिल करना बेहतर है। दाल, चना, राजमा, सोया, दूध, दही, पनीर, अंडे, मछली और लीन मीट जैसे विकल्पों को व्यक्ति की पसंद और जरूरत के अनुसार शामिल किया जा सकता है।  

 
विज्ञापन

8 of 8
क्या प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड शरीर के लिए फायदेमंद है? - फोटो : AI
प्रोटीन मैक्सिंग ट्रेंड को फॉलो करें या नहीं?

प्रोटीन मैक्सिंग को आंख बंद करके फॉलो करने के बजाय अपनी जरूरत के हिसाब से प्रोटीन लेना ज्यादा सही है। अगर आपका लक्ष्य मसल्स बनाना या वजन कम करना है, तो डाइट के साथ एक्सरसाइज, नींद और कुल कैलोरी का भी ध्यान रखना जरूरी है।

--------------------------


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें