फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Health: हृदय रोगों से बचा सकती हैं ये औषधियां, दैनिक सेवन से कोलेस्ट्रॉल-ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

Fri, 19 Jan 2024 08:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
हार्ट को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : istock
दिल की बीमारियों का जोखिम पिछले कुछ वर्षों में काफी तेजी से बढ़ते देखा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पाया कि कम उम्र के लोग भी इस रोग के शिकार होते जा रहे हैं। 30 से कम आयु के लोगों में दिल का दौरा पड़ने के मामले काफी तेजी से बढ़े हैं जो काफी चिंताजनक हैं।

शोधकर्ताओं ने बताया कि बढ़ते हृदय रोगों के लिए लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी प्रमुख जोखिम कारक हो सकती है, जिसमें सुधार किया जाना बहुत आवश्यक है।

आयुर्वेद में कई ऐसी औषधियों का जिक्र मिलता है जिनका अगर दैनिक रूप से सेवन किया जाए तो हार्ट की समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। मेडिकल साइंस ने भी अध्ययनों में पुष्टि की है कि कई औषधियां-घरेलू मसाले हृदय स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाने वाले हो सकते हैं। आइए इस बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने वाले उपाय - फोटो : Pixabay
कोलेस्ट्रॉल कम करती है काली मिर्च

हाई कोलेस्ट्रॉल को हृदय रोगों के प्रमुख कारकों में से एक माना जाता है, ऐसे में हार्ट के लिए वो औषधियां लाभकारी हो सकती हैं जो इसके स्तर को कम करती हैं। शोधकर्ताओं ने पाया कि काली मिर्च के नियमित सेवन से आपको कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने मे लाभ मिल सकता है। इसमें पिपेरिन यौगिक होता है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में प्रभावी पाया गया है।

इसके अलावा पिपेरिन शरीर से इंफ्लामेशन को भी कम करता है जिससे भी हार्ट को लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
इलाइची से होने वाले लाभ - फोटो : Pixabay
इलाइची से होने वाले फायदे

काली मिर्च के अलावा इलाइची भी हार्ट के लिए फायदेमंद औषधियों में से एक है। चूहों पर किए गए अध्ययन के निष्कर्षों से पता चलता है कि इलायची के सेवन से दिल की बीमारियों के खतरे को कम करने में लाभ मिल सकता है। इसकी एंटीऑक्सीडेंट गतिविधियां हृदय स्वास्थ्य को ठीक रखने में मदद करती है। एक अन्य अध्ययन में पाया गया कि इलायची का तेल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। 

4 of 5
हल्दी से हार्ट के लिए लाभ - फोटो : Pixabay
हार्ट के लिए हल्दी भी फायदेमंद

करक्यूमिन आपमें हृदय रोगों के खतरे को कम कर सकता है। ये हल्दी में पाया जाने वाला यौगिक है, यानी कि अगर आप हल्दी का सेवन करते हैं तो इससे भी हार्ट को लाभ मिल सकता है।
 
कई अध्ययन सुझाव देते हैं कि करक्यूमिन हृदय स्वास्थ्य में सुधार ला सकता है। इसके अलावा करक्यूमिन सूजन को कम करने में भी मदद करता है, जो हृदय रोगों के लिए प्रमुख कारक है। हल्दी को दैनिक आहार का हिस्सा बनाकर लाभ पाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लहसुन - फोटो : Pexels
लहसुन से कम होता है ब्लड प्रेशर

उच्च रक्तचाप, हृदय रोगों के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण कारकों में से एक है। अध्ययनों के विश्लेषण में  पाया गया कि उच्च रक्तचाप वाले लोगों में रक्तचाप को कम करने के लिए लहसुन का सेवन प्रभावी हो सकता है। विश्लेषण में पाया गया कि लहसुन का प्रभाव कुछ रक्तचाप की दवाओं के समान था। ऐसे में अगर इसे आहार का हिस्सा बनाया जाए तो हृदय स्वास्थ्य में सुधार कर सकते हैं। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें