एक बार अपना फिटनेस गोल पा लेने के बाद कुछ लोग बीच में ही जिम छोड़ देते हैं। अगर आप भी कुछ ऐसा करने की सोच रहे हैं तो उससे पहले यहां जिम छोड़ने के नुकसान पढ़ लीजिए
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : getty images
वजन बढ़ना-
बीच में जिम छोड़ने का सबसे पहला शरीर पर जो असर दिखाई देता है वो होता है वजन बढ़ना। दरअसल वर्कआउट करने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और कैलोरी बर्न होती है। जब आप जिम छोड़ देते हैं तो आपका वजन बढ़ने लगता है।
विज्ञापन
3 of 6
दिल से जुड़ी बीमारियां-
अचानक जिम छोड़ने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों से जूझना पड़ सकता है। जिम छोड़ने के महज 12 हफ्तों के बाद ही आपके फिटनेस लेवल में गिरावट आने लगती है।
4 of 6
मांसपेशियों की क्षमता में कमी-
बीच में जिम छोड़ने से मांसपेशियों की क्षमता में भी कमी आ जाती है। आप खुद जिम छोड़ने के बाद मांसपेशियों में कमजोरी महसूस करने लगेंगे।
विज्ञापन
5 of 6
इम्यून सिस्टम पर बुरा प्रभाव-
अचानक जिम छोड़ने से इम्यून सिस्टम पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। जब तक आप जिम जाते हैं तब तक तो आप खानपान का ख्याल रखते हैं। लेकिन जैसे आप जिम छोड़ते हैं खानपान के प्रति भी लापरवाह हो जाते हैं जो आपके इम्यून सिस्टम को कमजोर कर देता है।
लेकिन अगर आपको किसी मजबूरी में जिम छोड़ना ही है तो इस बात का खास ध्यान रखें कि आप नियमित तौर पर थोड़े बहुत एक्सरसाइज करते रहें। आप वॉकिंग, जॉगिंग, रनिंग, सिट-अप्स और पुश-अप्स जैसे हल्के व्यायाम कर सकते हैं।