फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Alert: अगर आप अक्सर एक टाइम का भोजन नहीं करते तो हो सकता है गॉल ब्लैडर स्टोन, शुगर बढ़ने का भी खतरा

Mon, 05 Jun 2023 05:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
रोजाना समय पर करें भोजन - फोटो : istock
कई अध्ययनों से यह बात स्पष्ट होती है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए 24 घंटे में तीन मील लेना आवश्यक है। सुबह का नाश्ता, दोपहर का भोजन और फिर रात में डिनर, ये तीनों शरीर को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक हैं। इनमें से अगर आप एक मील भी मिस करते हैं तो इससे शरीर को नुकसान हो सकता है।

डॉक्टर्स कहते हैं, अक्सर लोग वजन कम करने के प्रयास में एक समय भोजन करना बंद कर देते हैं, हालांकि इस बात के प्रमाण नहीं हैं कि ऐसा करके आप वजन कम कर सकते हैं, जबकि यह आदत कई समस्याओं को बढ़ाने वाली जरूर हो सकती है।

कुछ अध्ययनकर्ताओं ने लोगों को सचेत किया है अगर आप सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं तो यह आपके शरीर में कई रोगों की जटिलताओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। वहीं एक हालिया शोध में वैज्ञानिकों ने बताया है कि अगर आप एक टाइम का भी मील गैप करते हैं तो इसके कारण हृदय रोगों का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 4
भोजन न करने के नुकसान - फोटो : Pixbay
भोजन छोड़ने से होने वाली दिक्कतें

शोधकर्ताओं ने बताया हर बार जब आप कुछ भी खाते हैं तो आपका गॉलब्लैडर, पित्त रस छोड़ता है, जो भोजन के पाचन में मदद करता है। हालांकि यदि आप भोजन नहीं करते हैं, तो भी पित्त रस का निर्माण उसी तरह होता रहता है। भोजन के पाचन में इसका उपयोग न हो पाने के कारण यह आपके पित्ताशय की थैली में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने लगता है। यह स्थिति  पित्त की थैली में कठोर वसा का निर्माण करने लगती है जिससे पथरी हो सकती है। 
विज्ञापन

3 of 4
बढ़ सकती है हृदय की समस्याएं - फोटो : iStock
हृदय रोगों का जोखिम

कई अध्ययनों में बताया गया है कि यदि आप अक्सर एक टाइम का भोजन, विशेषकर सुबह का नाश्ता नहीं करते हैं तो इसके दुष्प्रभावों में आपको मोटापा, उच्च रक्तचाप, लिपिड प्रोफाइल की समस्या, मधुमेह और मेटाबॉलिक सिंड्रोम जैसी दिक्कतें होने लगती है जो कार्डियोमेटाबोलिक जोखिमों का कारक हो सकती हैं।

हृदय रोगों से बचाव के लिए आवश्यक है कि आप स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन जरूर सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

4 of 4
ब्लड शुगर बढ़ने की समस्या - फोटो : iStock
ब्लड शुगर बढ़ने की हो सकती है समस्या

एक समय का मील छोड़ना उन लोगों के लिए और भी समस्याकारक है जो पहले से डायबिटीज के शिकार हैं। यह भोजन के सेवन और इंसुलिन उत्पादन के बीच असंतुलन को बढ़ावा दे सकती है, जिससे ब्लड शुगर के स्तर में उतार-चढ़ाव होने का जोखिम रहता है। मधुमेह वाले ज्यादातर लोग इंसुलिन या रक्त शर्करा को कम करने वाली दवाओं पर निर्भर हैं, ऐसे लोगों के लिए एक समय भी भोजन छोड़ना अधिक खतरनाक हो सकता है क्योंकि इससे लो ब्लड शुगर होने का खतरा अधिक रहता है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें