फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Testosterone: पुरुषों की सेहत के लिए बहुत जरूरी है ये हार्मोन, जानिए इसके लिए आहार में किस तरह का करें बदलाव

Sun, 03 Sep 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टेस्टोस्टेरोन हार्मोन के कार्य - फोटो : Getty Images
हमारे शरीर के सभी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए हार्मोंन्स की विशेष भूमिका होती है। हर्मोन ऐसे रसायन होते हैं जो आपके रक्त के माध्यम से आपके अंगों, त्वचा, मांसपेशियों और अन्य ऊतकों तक संदेश पहुंचाकर आपके शरीर में विभिन्न कार्यों का समन्वय करते हैं। पुरुषों-महिलाओं के शरीर में विभिन्न कार्यों के लिए कुछ खास हार्मोन्स जरूरी होते हैं। पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन हार्मोन की विशेष भूमिका मानी जाती है। इसे मेल हार्मोन भी कहा जाता है, जो मांसपेशियों को बढ़ाने, ताकत देने, चेहरे और शरीर के बालों की वृद्धि और रखरखाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। टेस्टोस्टेरोन शुक्राणु उत्पादन के लिए भी आवश्यक माना जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जीवनशैली और आहार से संबंधित कई तरह की गड़बड़ी न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाली हो सकती है, साथ ही इसके कारण हार्मोन्स में भी असंतुलन हो सकता है। आइए जानते हैं कि टेस्टोस्टेरोन हार्मोन को बढ़ावा देने के लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं, इसके लिए आहार में किन चीजों को शामिल करने से आपको लाभ मिल सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
टेस्टोस्टेरोन शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी - फोटो : Pixabay
टेस्टोस्टेरोन की कमी से होने वाली समस्या

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, टेस्टोस्टेरोन की कमी आपके शारीरिक स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित करने वाली हो सकती है। यह सेक्स ड्राइव में कमी, बालों के झड़ने, दाढ़ी के कम बढ़ने, मांसपेशियों की क्षति, हर समय बहुत ज्यादा थकान महसूस होते रहने, मोटापा और अवसाद की समस्या का कारण बन सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं आहार में कुछ चीजों को शामिल करना इस हार्मोन को बढ़ावा देने में आपके लिए मददगार हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
अनार के फायदे - फोटो : Pixabay
अनार का करिए सेवन

अनार एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होने के साथ शरीर के लिए आवश्यक कई प्रकार के पोषक तत्वों की पूर्ति कर सकते हैं। सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में इसके लाभ देखे गए हैं, इसके टेस्टोस्टेरोन के स्तर पर सकारात्मक प्रभाव डालने के भी साक्ष्य हैं।

एक अध्ययन में पाया गया कि 14 दिनों तक अनार का जूस पीने से पुरुष और महिला दोनों में टेस्टोस्टेरोन का स्तर औसतन 24% बढ़ सकता है। अध्ययन से यह भी पता चला कि प्रतिभागियों का रक्तचाप कम था और मूड में सुधार हुआ।

4 of 5
केला खाने से होने वाले लाभ. - फोटो : iStock
केले आपकी सेहत के लिए लाभकारी

आहार में मौसमी फलों को शामिल करना आपकी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। केला में पोटेशियम होने के कारण ये संकुचन में सहायता करता है और वर्कआउट के दौरान मांसपेशियों में ऐंठन के जोखिम को कम करने में मदद करता है। मांसपेशियों के विकास को बढ़ावा देने और टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी बेहतर बनाए रखने के लिए इस फल का रोजाना सेवन करना आपके लिए लाभकारी हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हरी पत्तेदार सब्जियों के लाभ - फोटो : Pixabay
पत्तेदार सब्जियां

पालक, केल और अन्य पत्तेदार सब्जियां मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं, जो टेस्टोस्टेरोन के स्तर को नियंत्रित करने और मांसपेशियों के कार्य को समर्थन देने में मदद कर सकती हैं। पत्तेदार सब्जियां शरीर में आयरन सहित ज्यादातर पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति करती हैं। शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत को ठीक रखने के लिए इसका सेवन करके लाभ पाया जा  सकता है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें