अच्छी नींद सेहत के लिए जरूरी
- फोटो : adobe stock
दिनभर सीखी बातों को याद रखने में मदद मिलती है
नींद के दौरान दिमाग दिनभर मिली जानकारियों को व्यवस्थित करने और याददाश्त बनाने का काम करता है। यही कारण है कि नींद की कम या खराबी के कारण ध्यान केंद्रित करने, नई जानकारी समझने और चीजों को याद रखने में परेशानी हो सकती है। खासकर आरईएम और नॉन-आरईएम दोनों चरण सीखने और याददाश्त से जुड़े अलग-अलग काम करते हैं।
इन बातों को भी जानिए
- गहरी नींद के दौरान शरीर में ऊतकों की वृद्धि और मरम्मत से जुड़े काम होते हैं। इसी दौरान कुछ हार्मोन भी रिलीज होते हैं। ग्रोथ हार्मोन शरीर के विकास के साथ मांसपेशियों और ऊतकों की मरम्मत में भूमिका निभाता है।
- वैज्ञानिकों ने ग्लिम्फैटिक सिस्टम नाम की एक व्यवस्था का अध्ययन किया है, जो दिमाग से कुछ मेटाबॉलिज्म संबंधी अपशिष्ट पदार्थों को हटाने का काम करता है।
- रात की नींद को सिर्फ आराम का समय समझने की भूल न करें।यह शरीर के लिए मरम्मत, याददाश्त, हार्मोन और दिमागी गतिविधियों को व्यवस्थित करने का महत्वपूर्ण समय है।
--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।