आयरन से भरपूर खाद्य पदार्थ
- फोटो : iStock
आयरन
आयरन हमारे रक्त का प्रमुख अवयव है, इसकी कमी से एनीमिया का खतरा रहता है। जब आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का उत्पादन करने के लिए पर्याप्त आयरन नहीं होता है तो इस रोग का जोखिम हो सकता है। एनीमिया को अध्ययनों में कमजोरी-थकान जैसी समस्याओं के साथ गंभीर स्थितियों में हृदय रोग-डिमेंशिया के खतरे को बढ़ाने वाला भी पाया गया है।
पर ध्यान दें अगर आप बहुत अधिक आयरन वाली चीजों का सेवन करते हैं तो ये भी नुकसानदायक है। शरीर में आयरन की अधिकता के कारण लिवर, जोड़ों, अग्न्याशय और हृदय को नुकसान पहुंच सकता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी पोषक तत्वों का सेवन सही मात्रा में ही किया जाना चाहिए। बेहतर है कि आप सप्लीमेंट्स की जगह आहार के माध्यम से इसे प्राप्त करें।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।