Eye Care Tips: हम सब चाहते हैं कि हमारी आंखें हमेशा साफ, चमकदार और स्वस्थ बनी रहें। लेकिन कई बार हमारी रोजमर्रा की आदतें ऐसी होती हैं जो धीरे-धीरे आंखों की रोशनी को नुकसान पहुंचाती हैं। आंखें ईश्वर का वरदान हैं, इन्हें स्वस्थ रखने के लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता होती है। अध्ययनों से पता चलता है कि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण पूरे शरीर के साथ आंखों की सेहत पर भी असर हो सकता है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी के लिए ये जरूरी है।
हम में से ज्यादातर लोग मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर का इस्तेमाल बिना सोचे-समझे घंटों तक करते रहते हैं, आंखों में जलन होने पर उसे रगड़ते हैं, बिना डॉक्टर की सलाह के आई ड्रॉप्स डाल लेते हैं। ये सभी आदतें शुरुआत में छोटी लगती हैं, लेकिन समय के साथ गंभीर बीमारियों का रूप ले सकती हैं।
शोध बताते हैं कि इनसे आंखों की नमी कम होती है, लेंस और रेटिना पर असर पड़ता है और यहां तक कि स्थाई रूप से दृष्टि हानि का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए जरूरी है कि हम अपनी आंखों को लेकर सजग रहें। आइए जानते हैं कि किन कारणों से आंखों को सबसे ज्यादा नुकसान हो सकता है और इससे बचाव के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं?