Home Remedies for Acidity: आज की व्यस्त और अनियमित जीवनशैली में एसिडिटी एक आम समस्या बन गई है। यह अक्सर मसालेदार और तला-भुना खाना खाने, देर रात में भोजन करने या ज्यादा तनाव लेने की वजह से होती है। एसिडिटी होने पर पेट में जलन, सीने में दर्द और गले में खट्टी डकारें आने लगती हैं। यह एक ऐसी परेशानी है जो न सिर्फ आपके पाचन को खराब करती है, बल्कि दिनभर की शांति छीन लेती है।
ज्यादातर लोग इस समस्या के लिए तुरंत दवाइयां लेते हैं, लेकिन कुछ ऐसे असरदार घरेलू उपाय भी हैं जिनसे आप तुरंत राहत पा सकते हैं। अच्छी बात यह है कि इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। आइए इस लेख में ऐसे ही कुछ घरेलू उपायों के बारे में जानते हैं, जो आपको एसिडिटी से तुरंत राहत दिला सकते हैं।