फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Caffeine Intake: इन लक्षणों का मतलब आप बहुत ज्यादा पी रहे हैं कॉफी, जानिए क्या हो सकते हैं इसके नुकसान

Fri, 18 Oct 2024 07:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ज्यादा कॉफी पीने के नुकसान - फोटो : Freepik.com
हम में से कई लोगों के दिन की शुरुआत कॉफी जैसे पेय के साथ होती है। कैफीन से भरपूर होने के कारण ये पेय शरीर को स्फूर्ति देने और नींद भगाने में मदद करती है। पर एक सवाल हमेशा मन में रहता है कि कॉफी पीना फायदेमंद है या नुकसानदायक?

कैफीन एक उत्तेजक पदार्थ है जो तुरंत सतर्कता, ऊर्जा और एकाग्रता को बढ़ाने में मदद करती है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि संयमित मात्रा में कॉफी का सेवन किया जाए तो इससे लिवर की बीमारियों जैसे फैटी लिवर का खतरा कम किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर कुछ अध्ययन बताते हैं कि ज्यादा कैफीन प्रजनन, गर्भावस्था, ग्लूकोज कंट्रोल जैसी कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकती है। कैफीन वाली चीजों के अधिक सेवन के कारण मानसिक स्वास्थ्य की समस्याएं जैसे एंग्जाइटी-डिप्रेशन का खतरा भी बढ़ सकता है। 

कहीं आप बहुत ज्यादा कॉफी तो नहीं पीते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
ज्यादा कॉफी पीने के नुकसान - फोटो : Freepik.com
कॉफी पीने के फायदे और नुकसान

शोध में पाया गया है कि कैफीन का अगर संयमित मात्रा में सेवन किया जाए तो इससे वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा लिवर और मस्तिष्क के लिए भी इसे लाभकारी पाया गया है। पर कुछ अध्ययन बताते हैं कि अगर आप ज्यादा कॉफी पीते हैं तो इससे टाइप-2 डायबिटीज और गर्भावस्था से संबंधित कई तरह की दिक्कतों के बढ़ने का खतरा हो सकता है। कुछ अध्ययनों में ज्यादा कैफीन को प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित करने वाला भी पाया गया है।

कैसे जानें कहीं आप भी तो नहीं पी रहे हैं ज्यादा कॉफी?
विज्ञापन

3 of 5
तनाव की समस्या - फोटो : Adobe stock
चिंता-तनाव की बढ़ सकती है समस्या

कैफीन को सतर्कता बढ़ाने के लिए जाना जाता है। यह एडेनोसिन के प्रभाव को कम कर देती है। एडेनोसिन मस्तिष्क में मौजूद एक रसायन है जो आपको थका हुआ महसूस कराता है। जब आप बहुत ज्यादा कॉफी पीने लगते हैं तो मस्तिष्क की अति सक्रियता के कारण आपको चिंता और घबराहट जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। अमेरिकन साइकियाट्रिक एसोसिएशन के विशेषज्ञों ने कहा, जिन लोगों को  इस तरह की दिक्कत रहती है उन्हें कैफीन का सेवन कम करना चाहिए।

4 of 5
नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com
नींद न आने की समस्या

कैफीन वाली चीजें आपको जागते रहने में मदद करती हैं। हालांकि बहुत अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने के कारण आपको अच्छी नींद पाने में भी मुश्किल हो सकती है। अध्ययनों में पाया गया है कि कैफीन की अधिकता के कारण कई लोगों को अनिद्रा की समस्या होने लगती  है। यदि आप भी नींद पूरी न होने की दिक्कत से परेशान रहते हैं तो कैफीन या कॉफी का सेवन कम कर दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Freepik.com
उच्च रक्तचाप का हो सकता है खतरा

कैफीन को वैसे तो हृदय स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक नहीं पाया गया है हालांकि अधिक मात्रा में कॉफी पीने से  तंत्रिका तंत्र पर इसके उत्तेजक प्रभाव के कारण रक्तचाप बढ़ने का खतरा हो सकता है। उच्च रक्तचाप दिल का दौरा और स्ट्रोक के लिए एक जोखिम कारक माना जाता है। ये हृदय और मस्तिष्क दोनों के लिए खतरनाक है। इसलिए यदि आपका भी ब्लड प्रेशर अक्सर बढ़ा रहता है तो  कॉफी का सेवन कम कर देना चाहिए।



-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें