यूटीआई की समस्या
- फोटो : Adobe Stock
यूटीआई में क्या दिक्कतें होती हैं?
यूटीआई के मामलों को लेकर सबसे चिंताजनक बात यह है कि अक्सर लोग शुरुआती लक्षणों को सामान्य समझकर इग्नोर करते रहते हैं। इससे संक्रमण किडनी तक पहुंच जाता है और गंभीर जटिलताएं पैदा कर सकता है। इसलिए इसकी शुरुआती पहचान बहुत जरूरी है।
पेशाब करते समय दर्द और जलन होने को सामान्यतौर पर यूटीआई के लक्षण के रूप में जाना जाता है। कई मामलों में इसके लक्षण स्पष्ट नजर भी नहीं आते हैं। अगर आपको इस तरह की दिक्कतें हो रही हों तो किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।
- पेशाब करने की तीव्र और बार-बार इच्छा होना।
- पेशाब करते समय जलन महसूस होना।
- पेशाब से अधिक झाग बनना।
- पेशाब के रंग में बदलाव, कई बार यह लाल,गुलाबी या कोला रंग का हो सकता है।
- पेशाब से तेज गंध आना।